Tamim Iqbal BCB President: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सत्ता में तख्तापलट हो गया है. पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल BCB के नए अध्यक्ष बन गए हैं. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश की ओर से भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जारी रखने की मांग की गई थी.
बांग्लादेश सरकार के अंतर्गत आने वाली नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति का गठन किया था, जो अगले चुनावों तक बोर्ड की दैनिक कामकाज की देखरेख करेगी. 37 वर्षीय तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं.
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को अध्यक्ष पद से हटाए जाने का मुख्य कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खड़ा हुआ विवाद है. उस समय अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत भेजने के पक्ष में नहीं थे.
नजरुल का कहना था कि बांग्लादेश के मैचों को कोलकाता और मुंबई से शिफ्ट करके श्रीलंका में करवाया जाए. ऐसा उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के विरोध में किया था. इस पूरे विवाद के दौरान अमीनुल इस्लाम कुछ नहीं कर पाए थे. यहां तक कि पिछले कुछ दिनों में बीसीबी में 6 डायरेक्टर्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया है.
अगले 90 दिनों के भीतर होने हैं चुनाव
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में अगले 90 दिनों के भीतर चुनाव होने हैं. तमीम इकबाल उस 11 सदस्यीय समिति की अगुआई भी करेंगे, जिसका काम बोर्ड चुनावों को सही तरीके से करवाना होगा. बोर्ड के मौजूद अध्यक्ष को बर्खास्त किए जाने की सूचना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दे दी गई है.
वैसे तो आईसीसी के नियम बोर्ड के आंतरिक मामलों में सरकारी दखल की अनुमति नहीं देता है. इसकी उम्मीद कम है कि आईसीसी बांग्लादेश पर कोई पाबंदी लगाएगा, क्योंकि नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल पहले ही चुनावों की घोषणा कर चुका है.
यह भी पढ़ें:
PSL 2026 के बीच डेविड वॉर्नर हुए गिरफ्तार, इस संगीन आरोप में पुलिस ने लिया एक्शन