‘टटीरी’ गाने को लेकर रैपर बादशाह ने मांगी माफी, महिला आयोग से कहा- 50 बच्चियों की एजुकेशन को स्पॉंसर करेंगे

66bf5d61b14fa7cb28371716e0b9a11a1775561663163587 original


रैपर बादशाह के गाने ‘टरीरी’ के लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ. इसके बाद बादशाह ने गाने को हटा लिया था और सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी थी. अब रैपर बादशाह के वकील अक्षय डहिया ने बताया कि मंगलवार को आयोग के सामने लिखित माफी दी.

50 बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे बादशाह

उन्होंने बताया कि बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है. वकील ने ये भी कहा कि बादशाह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे. टटीरी गाने पर हुए विवाद मामले पर महिला आयोग पहुंचे थे.

बता दें कि गाना टरीरी 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था. इस गाने के अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया था और फिर इस मामले में FIR दर्ज हुई. हरियाणा पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई की और गाने से जुड़े कई लिंक हटवा दिए. गाने पर जितनी भी रील्स बनी थी वो भी हटवाई गई थी.

बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी
जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी. उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची. मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं. मेरी पहचान हरियाणा से है. मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं. वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे. मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे.’

बता दें कि बादशाह अपने गानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में नोरा फतेही संग भी उनका एक गाना आया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *