Share Market Updates: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का पैमाना बढ़ता ही जा रहा है. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अभी 950 अंक लुढ़कर 73150 और निफ्टी-50 288 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22680 के स्तर पर पहुंच चुका है. बैंक निफ्टी का भी हाल बेहाल है. 550 अंक या 1.11 परसेंट की गिरावट के साथ यह अभी 48900 के रेंज में है.
आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. एक तरफ सेंसेक्स 700 अंक लुढ़ककर 73400 के स्तर पर खुला. वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 180 अंक नीचे 22780 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. निवेशकों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की आज रात की डेडलाइन को लेकर काफी चिंता है.
ट्रंप की डेडलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आज रात 8 बजे (ET) की समय सीमा तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Starit of Hormuz) को खोलने की डेडलाइन दी है. इसने वैश्विक निवेशकों को सतर्क कर दिया है. युद्ध की फिर से बढ़ती आशंकाओं के बीच बाजार में बिकवाली बढ़ी है.
एशियाई बाजार
वॉल स्ट्रीट में रातोंरात हुई बढ़त के बाद मंगलवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. इस दौरान जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.35 परसेंट चढ़ा. टॉपिक्स ने भी 0.62 परसेंट की बढ़त हासिल की. दक्षिण कोरिया का ब्लू-चिप कोस्पी में 1.5 परसेंट का उछाल आया और स्मॉल-कैप कोस्डैक इंडेक्स में 0.5 परसेंट की तेजी आई. ईस्टर की छुट्टी के कारण मंगलवार को हांगकांग के बाजार बंद रहे.
वॉल स्ट्रीट
ईरान के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंगलवार की डेडलाइन के साथ मंगलवार सुबह US इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ़्यूचर्स में गिरावट देखने को मिली. S&P 500 इंडेक्स से जुड़े फ्यूचर्स में मामूली गिरावट आई. Nasdaq 100 फ्यूचर्स में लगभग 0.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. Dow Jones Industrial Average फ्यूचर्स 45 अंक यानी 0.1 परसेंट की बढ़त हासिल की. ट्रंप की डिमांड है कि ईरान कारोबार के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे.
क्रूड ऑयल की कीमत
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड वायदा 0.95 परसेंट बढ़कर 113.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया, जो 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण स्तर से ऊपर है. बता दें कि बेंचमार्क ब्रेंड क्रूड का 113 डॉलर के स्तर को पार करना इस बात का संकेत है कि अमेरिकी बाजारों में भी सप्लाई को लेकर घबराहट है. आज सुबह ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 परसेंट बढ़कर 110.37 डॉलर पर था. COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.74 परसेंट बढ़कर 113.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करती दिखीं
ये भी पढ़ें: