टूटेगी वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी? सनोज मिश्रा बोले- ‘भगवान मेरा वनवास जल्द..’


महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा रातोंरात वायरल हो गई. उन्हें नेम-फेम और पैसा सब मिला. सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन भी कर लिया. लेकिन, अब ऐसा लग रहा है कि वही फेम मोनालिसा के लिए मुसीबत बन चुका है.

शादी के बाद मोनालिसा ने उसी सनोज मिश्रा की दुनिया के सामने पोल खोल कर रख दी, जिन्होंने उसे फिल्म में कास्ट किया.इस दौरान मोनालिसा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे.ऐसे में सनोज मिश्रा भी कहां चुप बैठने वाले थे. उन्होंने ने भी मोनालिसा के बारे में काफी कुछ भला-बुरा कहना शुरू कर दिया.

सनोज मिश्रा ने खोली मोनालिसा की पोल

अब हाल ही में सनोज मिश्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो मोनालिसा के पति पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं.अपने पोस्ट में सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि बालिग होने से पहले ही मोनालिसा ने फरमान खान संग शादी कर ली है.

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में लिखा,’भगवान मेरा वनवास जल्द खत्म करेंगे. कानून ने काम शुरू कर दिया है.मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाने वाले को सजा मिलेगी. इसके परिवार को इंसाफ मिलेगा.षडयंत्र करने वाले जिहादी को जेल होने वाली है.

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि मोनालिसा के दस्तावेजों से भी छेड़छाड़ किया गया है. इन सब से द डायरी ऑफ मणिपुर को बहुत नुकसान हुआ है.मैं कर्ज में डूबा हुआ हूं.मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं लेकिन मैं नहीं रुकने वाला.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग इस मामले की जांच कर रहा है.जल्द ही मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी.मेरा मानना है कि ये शादी जबरदस्ती की गई है.NHRC के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच करके 7 दिनों में एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश की जाए.सनोज मिश्रा ने जिस तरह से अपने पोस्ट में खुलासे किए हैं, उसे देख लग रहा है कि वो मोनालिसा को इतनी आसानी से नहीं छोड़ने वाले. वो मोनालिसा और उनके पति फरमान खान का तलाक करवाकर ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें:-Video: निरहुआ के सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ पर झूमकर नाचीं तान्या मित्तल, जबरदस्त एक्सप्रेशंस देख फैंस हार बैठे दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *