फर, दांत और खौफनाक आंखें…Raaka में Allu Arjun बने वाइल्ड वॉरियर, बर्थडे पर फर्स्ट लुक आउट

c5707604b99eb9f348ef87af21cdd4001775629121765209 original


तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल, 2026 को यानी आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं पुष्पा एक्टर ने अपने इस खास दिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल अल्लू अर्जुन की AA22 x A6 का फर्स्ट लुक टीज़र पोस्टर आज जारी कर दिया गया है. साथ ही मेकर्स ने फिल्म का टाइटल भी रिवील कर दिया है. एटली के डायरेक्शन में बने इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं फर्स्ट पोस्टर रिलीज किए जाने के बाद फैंस अब इस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. 

AA22 x A6 का टाइटल पोस्टर रिवील
अल्लू अर्जुन ने फैंस को अपने बर्थडे पर अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल पोस्टर रिवील कर बड़ा तोहफा दिया है. पोस्टर में अल्लू काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. और उनका चेहरा  पंजे वाले हाथ के साथ आधा ढंका हुआ नजर आ रहा है. अल्लू अर्जुन पोस्टर में हाफ बाल्ड नजर आ रहे हैं. एक्टर का ये अवतार पहले नहीं देखा गया है.  इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, ” AA22xA6 अब राका है खुद को सीमाओं से परे एक विज़न के लिए तैयार करें.”  बता दें कि ये फिल्म सात भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली में भी रिलीज की जाएगी. 

 

 

इससे पहले सन पिक्चर्स ने अपने एक्स  हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें पंजों वाला एक जानवर का हाथ दिख रहा था. इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “ब्लाइस्ट टाइटल पोस्टर के लिए तैयार हो जाइए – कल सुबह 11 बजे अल्लू अर्जुन, एटली, दीपिका पादुकोण”

बड़ा बजट, स्टार-स्टडेड कास्ट
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा, फिल्म में कई जाने-माने एक्टर्स के भी अहम रोल में होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगीं. इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज़्यादा बताया जा रहा है और इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. टीम जल्द ही मुंबई के एक स्टूडियो में अपना अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू करेगी, और प्रोडक्शन पूरे साल जारी रहने की उम्मीद है.  अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के आखिर तक खत्म हो सकती है.

मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक
एटली के डायरेक्शन में बना यह प्रोजेक्ट पहले ही काफी चर्चा में है और इसे इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े आने वाले वेंचर्स में से एक माना जा रहा है. एक ज़बरदस्त एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ज़बरदस्त, पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे, जो उनके ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी में एक नया और ज़बरदस्त बदलाव दिखाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *