‘नेशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हूं’, ‘धुरंधर 2’ की तारीफों के बीच आदित्य धर का बयान वायरल


फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के साथ-साथ यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. दर्शकों के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर राज जुत्शी की भतीजी संक्षिता जुत्शी ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की, जिसका जवाब डायरेक्टर आदित्य धर ने दिलचस्प अंदाज में दिया. वहीं आदित्य धर ने फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

नेशनल अवॉर्ड के लिए तैयार…

संक्षिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने चाचा राज जुत्शी की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को शानदार बताते हुए कहा कि सीक्वल बनाना हमेशा मुश्किल होता है, क्योंकि पहली फिल्म की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं. लेकिन धुरंधर 2 ने उन उम्मीदों को पार कर लिया. आदित्य धर इस शानदार काम के लिए नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं. वहीं इस पर आदित्य धर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘नेशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हूं!’
नेशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हूं', 'धुरंधर 2' की तारीफों के बीच आदित्य धर का बयान वायरल

शाश्वत सचदेव की जमकर तारीफ  

इसके अलावा आदित्य धर ने म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के साथ अपने रिश्ते और काम के अनुभव के बारे में कहा कि शाश्वत सिर्फ उनके साथ काम करने वाले कलाकार नहीं, बल्कि उनके लिए छोटे भाई जैसे हैं. दोनों ने साथ में कई यादगार और मुश्किल पल बिताए हैं. धुरंधर के पहले पार्ट में 9 गाने सिर्फ 9 दिनों में तैयार हुए और बैकग्राउंड म्यूजिक 6 दिनों में बन गया. वहीं दूसरे पार्ट में 14 गाने 11 दिनों में और बैकग्राउंड स्कोर केवल 3 दिनों में तैयार किया गया.

कई दिनों तक उनका घर एक स्टूडियो में बदल गया था, जहां दिन-रात काम चलता रहता था. शाश्वत ने बिना थके, बिना रुके हर जिम्मेदारी को संभाला, यहां तक कि तबीयत ठीक न होने पर भी उन्होंने काम में कोई कमी नहीं आने दी.

फिल्म के गाने भी हुए सुपरहिट 

बता दें कि धुरंधर 2 को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म के गाने भी काफी हिट हो चुके हैं और ग्लोबल चार्ट्स पर अपनी जगह बना चुके हैं. फिल्म की सफलता में इसके म्यूजिक, कहानी और पूरी टीम की मेहनत का बड़ा योगदान माना जा रहा है. यही वजह है कि फिल्म न सिर्फ कमाई के मामले में आगे है, बल्कि लोगों के दिलों में भी खास जगह बना चुकी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *