अयोध्या में बढ़ती गर्मी के बीच रामलला की पूजा-सेवा और दिनचर्या में बड़ा बदलाव! जानिए क्या-क्या बदला?

99bf2eb42e02916df7cd8f1a4ad5482f17756156880831092 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Ayodhya Ram lalla: अयोध्या में बढ़ती गर्मी का प्रभाव अब राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी साफ तौर पर नजर आने लगा है. तपते तापमान के बीच रामलला की सेवा-पूजा और दैनिक दिनचर्या में कई खास बदलाव किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो और पूरी विधि-विधान के साथ उनकी देखभाल भी की जा सके.

मंदिर प्रशासन ने मौसम को ध्यान में रखते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को नए सिरे से ढल दिया है.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए रामलला की दिनचर्या में बड़ा बदलाव

भीषण गर्मी के इस दौर में रामनगरी अयोध्या में विराजमान रामलला की दिनचर्या पूरी तरह से मौसम के अनुरूप कर दी गई है. जहां पहले उन्हें गुनगुने पानी से स्नान कराया जाता था, वहीं, अब शीतल जल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी से राहत

मिल सके. इसी तरह भोग व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. अब उन्हें भोग में दही, ताजे मौसमी फल, ठंडा पेय, जूस और लस्सी जैसी चीजें शामिल की जा रही हैं, ताकि भगवान को ठंडक पहुंचाई जा सके.

Maa Mundeshwari Temple: बिहार का रहस्यमय मुंडेश्वरी मंदिर, जहां निभाई जाती है बिना खून बहाए बलि की अनोखी परंपरा!

रामलला की पोशाक में भी परिवर्तन

इसके अलावा रामलला के कपड़ों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां पहले अपेक्षाकृता भारी वस्त्र पहनाए जाते थे, अब उनकी जगह हल्के और सूती कपड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे गर्भगृह के तापमान के अनुसार रामलला को आराम मिल सके.

यह परिवर्तन न केवल परंपरा के अनुरूप है, बल्कि मौसम के प्रभाव को संतुलित करने की भी एक कोशिश है. 

पूजा पद्धति भी बढ़ती गर्मी के अनुकूल

पूजा पद्धति में भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिवर्तन किया गया है. अब दीपों की जगह फूलों से आरती की जा रही है, जिससे अतिरिक्त गर्मी पैदा न हो. मंदिर प्रशासन ने बताया कि, रामलला की सेवा एक पांच वर्ष के बालक की तरह की जाती है, इसलिए हर व्यवस्था में खास सावधानी और संवेदनशीलता बरती जाती है. 

इसके साथ ही गर्भगृह में कूलर भी लगाए जा चुके हैं और आने वाले दिन एयर कंडीशनर लगाने की भी तैयारी चल रही है. कुल मिलाकर बढ़ती गर्मी के बीच रामलला की सेवा में किसी भी तरह की कमी न आए, इसके लिए हर संभव कोशिश किया जा रहा है, ताकि तपती अयोध्या में भी उन्हें दिक्कत न आए. 

Neem Karoli Baba: 53 साल से सुरक्षित है नीम करोली बाबा का अस्थि कलश, सामने आया आध्यात्मिक रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *