अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो

c54f03f37175fde85a09dbbdf96334f01775869212782209 original


जामनगर में अनंत अंबानी के ग्रैंड 31वें बर्थडे फंक्शन की झलकियाँ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जहां फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए पहुंची थी. लैविश मोमेंट्स से लेकर स्प्रिचुअल पलों तक, अनंत के बर्थडे बैश में भव्यता और शांति का अनूठा संगम देखने को मिला, जो ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींच रहा है.

सितारों से सजी गैंड पार्टी में पर्सनल टच
सबसे पहले वायरल हुए वीडियो में से एक में अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट और पिता मुकेश अंबानी के साथ एक यूनिक, बुक-थीम वाला केक काटते हुए दिखाई दिए. केक पर अनंत अंबानी के नए वेंचर, वंतारा यूनिवर्सिटी को हाईलाइट किया गया था, जिसने सेलिब्रेशन को एक पर्सनल और मिनिंगफुल टच दिया.

 

भजन-कीर्तन में रमे दिखे रणवीर से लेकर गौरी खान
अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सामने आया है जिसम हर कोई राधे-राधे जपता नजर आया. इस वीडियो में अंबानी फैमिली और उनके मेहमान भगवान कृष्ण की स्तुति करते हुए भजन में भाग लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में नीता अंबानी हाथ जोड़कर कृष्ण-राधा भक्ति मे धीरे-धीरे झूमती नजर आ रही हैं. इसके बाद राधिका मर्चेंट वीर पहाड़िया के बगल में बैठी नजर आती हैं, दोनों  उस पल में पूरी तरह लीन नजर आ रहे हैं, वहीं मुकेश अंबानी भी प्रार्थना में लीन दिखाई देते हैं. इसके बाद रणवीर सिंह भी नीता अंबानी के बगल में हाथ जोड़कर बैठे हुए आध्यात्मिक माहौल में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनके बेटे अबराम खान भी चुपचाप भजन-कीर्तन में डूबे हुए दिखते हैं.

अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो

जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस
वीडियो के अंत में जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं जो ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिख रही हैं. इस दौरान जाह्नवी कपूर गरबा डांस करती दिखती हैं. वहीं फिर धुरंधर 2 एक्टर रणवीर सिंह भी उनके गरबा डांस में शामिल होते नजर आते हैं.

अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो

अनन्या ने दिखा अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक
अनन्या पांडे ने इस इवेंट की एक खूबसूरत झलक शेयर की है. इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही अनन्या ने अपनी एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में उन्होंने अनंत अंबानी के बर्थडे बैश की डेकोरेशन और शानदार लाइट शो की झलक दिखाई है. तस्वीर में वह पेड़ों पर डिस्प्ले किए गए भगवान शिव के प्रोजेक्शन को देखती नजर आ रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमेशा उनकी रोशनी में. “

अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो

मैथिली ठाकुर ने भी दिखाई झलक
मैथिली ठाकुर ने भी अनंत अंबानी के बर्थडे फंक्शन से कई तस्वीरें शेयर की. उन्होंने अनंत अंबानी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाईं. एक तस्वीर में भव्य लाइट शो के तहत आसमान में “हैप्पी बर्थडे अनंत” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में अनंत राधिका मर्चेंट के साथ नजर आ रहे हैं.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *