27 साल पुरानी फिल्म, जिसके प्रमोशन के लिए पहली बार बनी वेबसाइट, करिश्मा कपूर का स्टारडम भी नहीं बचाया मूवी

2160c6fa2f4b71d0f4867ec45be4696f17757299180601403 original


सिनेमा जगत में हर जॉनर की फिल्मों का इतिहास रहा है. लेकिन, गुजरे जमाने में रोमांटिक मूवीज का अपना अलग ही समय रहा है. ‘डीडीएलजे’ से लेकर ‘आशिकी’ और अब ‘सैयारा’ तक ऐसी ढेरों फिल्में रही हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा परफॉर्म किया है. लेकिन इसमें कई ऐसी भी रही हैं, जो फ्लॉप भी साबित हुई हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 90s में फ्लॉप होने से करिश्मा कपूर का स्टारडम तक नहीं बचा पाया था.

दरअसल, जिस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. इसे 27 साल पहले 1999 में रिलीज किया गया था. इस मूवी में करिश्मा कपूर के साथ ही एक्टर चंद्रचूड़ सिंह जैसे सितारे थे, जिन्होंने अहम रोल प्ले किया था. ये वो दौर था जब करिश्मा के सितारे बुलंदियों पर थे. लेकिन एक्ट्रेस का स्टारडम उनकी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाया. इस मूवी का टाइटल ‘सिलसिला प्यार का’ है. 

प्रमोशन के लिए पहली बार बनी वेबसाइट

फिल्म ‘सिलसिला प्यार का’ में करिश्मा कपूर के साथ एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने काम किया था. इसमें दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. फेसबुक पेज किस्सा टीवी के अनुसार, ये इंडियन सिनेमा की पहली फिल्म रही थी, जिसके प्रमोशन के लिए बकायदा एक वेबसाइट बनाई गई थी और वो दो सालों तक इंटरनेट पर मौजूद भी रही थी. इसमें करिश्मा और चंद्रचूड़ के साथ ही अरुणा ईरानी, शक्ति कपूर, डैनी, अलोक नाथ, टीकू तल्सानिया, दीना पाठक और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे.  

चंद्रचूड़ ने छोड़ी दी थी ‘कुछ कुछ होता है’

किस्सा टीवी के अनुसार, चंद्रचूड़ सिंह को करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ऑफर हुई थी. एक्टर को फिल्म में वो रोल ऑफर हुआ था, जिसे सलमान खान ने प्ले किया था. लेकिन चंद्रचूड़ ने ‘सिलसिला प्यार का’ की वजह से इसे ठुकरा दिया था. हालांकि, एक्टर कहते हैं कि उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स थे, जिसकी वजह से उनके पास डेट्स नहीं थीं.

बजट भी वसूल नहीं पाई थी फिल्म

इतना ही नहीं, फिल्म ‘सिलसिला प्यार का’ को लेकर बताया जाता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फेल रही थी. इसे करिश्मा कपूर का स्टारडम तक नहीं बचा पाया था. जबकि उस समय करिश्मा ‘राज हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुकी थीं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 5.75 करोड़ रुपये था जबकि इसका कलेक्शन 3.41 करोड़ रहा था. वहीं, अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो ये करिश्मा कपूर की सबसे कम आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म है, जिसे 10 में से 2.8 रेटिंग मिली है.

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा ने फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें जो कहानी सुनाई गई थी, फिल्म बनाते समय डायरेक्टर ने उसे पूरी तरह से बदल दिया था और इसी वजह से ये फ्लॉप हुई थी. आपको बता दें कि फिल्म को श्राबणी देवधर ने डायरेक्ट किया था.

करिश्मा कपूर ने क्यों साइन की थी फिल्म?

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि करश्मा कपूर ने फिल्म ‘सिलसिला प्यार का’ क्यों साइन की थी? तो इसके बारे में उन्होंने खुद शूटिंग के दौरान दिए इंटरव्यू में बताया था कि ये अभी तक की फिल्मों से काफी अलग थी. एक पुराने वीडियो में उन्हें इसमें उनके किरदार के बारे में बात करते हुए देखा गया, जिसमें वह बताती हैं, ‘फिल्मों में हमेशा से एक टिपिकल हीरोइन वाली छवि को दिखाया गया है लेकिन ये लीक से हटकर है. मुझे ये किरदार काफी सिंपल और सहज ग्लैमर से दूर पसंद आया है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *