Dhurandhar 2 vs Dhurandhar: 21वें दिन ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने धमाका कर दिया था, दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर रह गया हद से ज्यादा पीछे

0d0bcef76008a23348e55c06da91300d1775749350523587 original


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला है. फिल्म ने दुनियाभर में 1653.67 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. हालांकि, फिल्म तीसरे हफ्ते की कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट से पिछड़ गई है. आइए जानते हैं 21वें दिन दोनों पार्ट्स में से किसने ज्यादा कमाई की.

‘धुरंधर 2’ ने 21 वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 21वें दिन (तीसरा बुधवार) ग्रॉस 9.46 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने नेट 7.9 करोड़ कमाए. फिल्म को 13.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. इसी के साथ फिल्म के 13,093 शोज थे. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 1,041.27 करोड़ हो गया.

बता दें कि फिल्म ने 21वें दिन हिंदी में नेट 7.50 करोड़ कमाए. कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 1 लाख, तमिल में 12 लाख और तेलुगू में 20 लाख की कमाई की.

तीसरे हफ्ते की कमाई में आगे निकला ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट

वहीं धुरंधर की बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन (तीसरा गुरुवार) 25 करोड़ नेट और 30 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म के 11,647 शोज थे. फिल्म को 38 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. बता दें कि धुरंधर ने तीसरे वीक में 172 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने तीसरे शुक्रवार 22.50 करोड़, शनिवार को 34.25 करोड़, रविवार को 38.50 करोड़, सोमवार को 16.50 करोड़, मंगलवार को 17.25 करोड़, बुधवार को 18 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बता दें कि फिल्म के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए. पहला पार्ट 2025 में दिसंबर में रिलीज हुआ था. पहले हफ्ते में फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन दूसरे हफ्ते से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली थी और कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड़ ब्रेक कर दिए थे. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे कई स्टार्स अहम रोल में दिखे. सभी की एक्टिंग को फैंस ने बहुत पसंद किया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *