अनुराग कश्यप ने की रणवीर सिंह की तारीफ, बोले- लुटेरा के एक सीन के लिए खुद को क्लिप लगाई थी, सहा दर्द


अनुराग कश्यप की फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी सेष लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग कर ली है. टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी है. प्रमोशन के दौरान अनुराग ने रणवीर सिंह की तारीफ की.

रणवीर सिंह ने सहा दर्द

अनुराग कश्यप ने रणवीर सिंह की तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिल्म लुटेरा में डेथ सीन के लिए रणवीर ने खुद पेट पर क्लिप लगाई थी.

अनुराग ने कहा, ‘रणवीर सिंह, धुरंधर को लेकर खबरें आ रही हैं कि कैसे उन्होंने और अर्जुन रामपाल ने एक-दूसरे को हर्ट किया. इतना आगे वो आ गए हैं. और फिल्म बहुत अच्छा कमा रही है. लेकिन रणवीर सिंह ने अपनी सेकंड फिल्म लुटेरा, जहां मैं प्रोड्यूसर था. जब वो क्लाइमैक्स में शॉट हुए और वो फील करने के लिए रणवीर ने खुद के पेट पर बिना किसी को बताए क्लिप लगाई थी. एक्टर के तौर पर वो बहुत आगे गए.’

अनुराग ने आगे कहा, ‘हमें उन्हें हैलीकॉप्टर से हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा. उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम नहीं किया था. धुरंधरके सामने कुछ भी कमाई नहीं की. लेकिन ये उनका कंविक्शन था कि उन्होंने इसे छुपाए रखा और किसी को अपना दर्द नहीं बताया नहीं. किसी को तब तक नहीं पता चला जब तक वो खुद से चल नहीं पा रहे थे.’

‘धुरंधर 2 के बारे में’

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म थिएटर में लगी है और 19 मार्च को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. रणवीर सिंह फिल्म में हमजा के किरादर में नजर आए. रणवीर सिंह की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *