IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म में वापसी से गुजरात ने ली चैन की सांस, विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत बढ़ी

52226db34681941b583e08c63d2270f017727295356221364 original


IPL 2026- DC vs GT: गुजरात टाइटंस (GT) ने बुधवार को आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत हासिल की। सीजन के तीसरे मैच में जीटी को पहली जीत दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उसके घरेलू मैदान अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 1 रन से मिली। जीत के साथ ही जीटी के लिए इस मैच में राशिद खान की फॉर्म में वापसी बेहद संतोषजनक रही है.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी को 1 रन से मिली जीत में डेविड वॉर्नर की गलती को बड़ा कारण बताया जा रहा है. मिलर ने डीसी की पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल नहीं ली और फिर आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रन आउट होने की वजह से डीसी को एक रन से हार का सामना करना पड़ा. 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर डीसी को जीत की दहलीज पर लाने वाले मिलर टीम को जीत नहीं दिला सके. उनकी गलती टीम की हार का कारण भी है, लेकिन रनों की बारिश वाले मैच में जीटी को जीत के साथ मुख्य स्पिनर राशिद खान की फॉर्म में वापसी भी संतोष देगी.

गुजरात टाइटंस की जीत में राशिद खान ने गेंद से निर्णायक भूमिका निभाई. सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जहां 4-4 ओवर के स्पेल में 52-52 रन लुटाए, वहीं राशिद ने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए. दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने नीतीश राणा, समीर रिजवी और अक्षर पटेल को आउट किया. रनों की बारिश वाले इस मैच में अपनी किफायती और प्रभावी गेंदबाजी से डीसी की हार की कहानी लिखने वाले राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

टूर्नामेंट अभी अपने पहले चरण में है। जीटी ने सीजन के तीन मैच ही खेले हैं. ऐसे में राशिद खान का उस पिच पर फॉर्म में लौटना जहां बल्लेबाजी आसान थी, जीटी के लिए सुखद है. जीटी आगामी मैचों में भी राशिद से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. वहीं, राशिद की फॉर्म में वापसी ने विपक्षी बल्लेबाजों की मुसीबत जरूर बढ़ा दी है.

राशिद खान लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहे थे. आईपीएल 2025 में राशिद 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ले सके थे. उनकी इकॉनमी भी 9.35 रही थी। आईपीएल 2024 भी राशिद के लिए अच्छा नहीं रहा था. उस सीजन राशिद 12 मैचों में 10 विकेट ले सके थे। इकॉनमी 8.40 रही थी.

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे. डीसी 8 विकेट पर 209 रन बना सकी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *