Income Tax: आयकर विभाग ने हाल ही में TDS/TCS से संबंधित सेवाओं के लिए एक नया पोर्टल लॉन्च किया है. पिछले हफ्ते ही डिपार्टमेंट की ने TRACES (टीडीएस रिकॉन्सिलिएशन एनालिसिस एंड करेक्शन इनेबलिंग सिस्टम) 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है. ये पोर्टल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे आयकर अधिनियम 2025 के अनुसार TDS अनुपालन को व्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस पोर्टल की मदद से जनता के लिए अपना क्लेम करना आसान हो जाएगा.
कैस है पोर्टल?
आयकर विभाग की ये नई वेबसाइट traces.tdscpc.gov.in है, इस वेबसाइट को अपने सिस्टर पर अपयोगकर्ता आसानी से खोल सकते हैं. इस नए पोर्टल का इंटरफेस पूरी तरह से नया बनाया गया है. इसे पहले से ज्यादा बेहतर और आसान बनाया गया है. जिससे उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव, आसान नेविगेशन और ज्यादा अच्छा काम करने को मिले. इस नए पोर्टल में आपके TDS फॉर्म, TDS सर्टिफिकेट डाउनलोड करने, TDS क्रेडिट ट्रैक करने और सुधार सबमिट करने के लिए एक डैशबोर्ड भी है.
TRACES पोर्टल को कैसे कपेंगे उपयोग?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कमप्यूटर या लेपटॉप ओपन करना होगा. इसके बाद गूगल क्रोम या जो भी आप सर्च इंजर इस्तेमाल करते हैं उसे खोलना होगा.
- इसके बाद ऊपर की तरफ सर्च बार में traces.tdscpc.gov.in लिखकर एंटर कर देंगे. आपके सामने TRACES की नई वेबसाइट खुल जाएगी.
- अगर आप पुराने TRACES वेबसाइट को भी खोलेंगे तो भी ये लिंक आपको नए पोर्टल पर ही लेकर जाएगी.
- इसके अलावा NRI टैक्स पेयर्स के लिए nriservices.tdscpc.gov.in एक अलग TRACES पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है.
प्रॉपर्टी खरीदने वाले नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोग टीडीएस जमा करने के लिए TRACES 2.0 पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि आयकर अधिनियम, 2025 के तहत TRACES 2.0 का उपयोग अच्छे से करने के लिए, टैक्स पेयर्स को नियमित रूप से अपने डैशबोर्ड पर टीडीएस क्रेडिट करना चाहिए. प्रमाणपत्रों को तुरंत डाउनलोड और एडिट करना, सही टैक्स इयर का उपयोग, सुधार के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर किसी भी त्रुटि को ठीक करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी.