टीवी के राम ने रणबीर कपूर को कहा ‘संस्कारी बच्चा’, बोले- वो रामायण के लिए बेस्टे देने की पूरी कोशिश करेंगे


एक्टर रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म से रणबीर का फर्स्ट लुक रिवील हुआ. उनके इस लुक को मिक्स रिस्पॉन्स मिला. फिल्म में अरुण गोविल भी नजर आएंगे. वो फिल्म में दशरथ के रोल में दिखेंगे. 

अरुण गोविल टीवी के पॉपुलर राम हैं. अब वो दशरथ का किरदार निभाने जा रहे हैं.

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ

अरुण गोविल ने एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर की तारीफ की. उन्होंने रणबीर को संस्कारी बच्चा बताया. उन्होंने कहा, ‘जहां तक रणबीर की बात है, तो मेरा मानना है कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं. वो बहुत मेहनत करते हैं. असल में वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं. मैंने कई बार नोटिस किया है. इसीलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वो अपना बेस्टे देने की पूरी कोशिश करेंगे.’

अरुण गोविल की बात करें तो वो 1987 में टीवी शो ‘रामायण’ में दिखे थे. इस रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था. ये टीवी का मोस्ट वॉच्ड सीरियल्स में से एक है. शो में दीपिका चिखलिया सीता के रोल में थीं. वहीं लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी नजर आए थे. इस शो के बाद से अरुण गोविल को फैंस भगवान राम की पूजने लगे.

वहीं रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी बना रहे हैं. ये दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. सई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं. फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे. पहले पार्ट में राम की बचपन और जवानी की जर्नी दिखाई जाएगी. फिल्म में एक्टर यश रावण के रोल में नजर आएंगे. 

फिल्म से अभी सिर्फ रणबीर का लुक सामने आया है. बाकी एक्टर्स का लुक आना बाकी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *