पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

7fc411ea11fff072bf9b9895331b7a0817759815095231296 original


भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने आज, 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वो काफी टाइम से बीमार थी. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 

अपनी सुरीली आवाज और अनगिनत सुपरहिट गीतों के जरिए आशा भोसले ने दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स तक, उनके नाम कई बड़े सम्मान दर्ज हैं, जो उन्हें संगीत की दुनिया की सबसे महान गायिकाओं में शामिल करते हैं.

आशा भोसले के पास हैं इतने अवॉर्ड्स:

  1. पद्म विभूषण – 2008
  2. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार – 2000
  3. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका) – 1981 और 1986
  4. फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका) – 1968, 1969, 1972, 1973, 1974, 1975 और 1979
  5. फिल्मफेयर स्पेशल अवॉर्ड (फिल्म ‘रंगीला’) – 1996
  6. फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – 2001
  7. IIFA Awards (सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक गायिका) – 2002, फिल्म ‘लगान’ के गीत ‘राधा कैसे न जले’ के लिए
  8.  नाइटिंगेल ऑफ एशिया अवॉर्ड – 1987
  9.  सिंगर ऑफ द मिलेनियम – 2000 (दुबई)
  10.  BBC लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – 2002

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम है दर्ज
सिंगर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है. साल 2011 में उन्हें गिनीज ने 20 अलग-अलग भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाना रिकॉर्ड करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया था. 

बता दें, 8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने अपने करियर की महज 10 साल की उम्र में की थी. आशा भोसले ने पहला गीत मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ (1943) में गाया था. फिर उन्होंने 1948 में हिंदी फिल्म ‘चुनरिया’ के गीत “सावन आया” से बॉलीवुड में कदम रखा था. उनके गाए कई गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे गीतों ने उन्हें अमर बना दिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *