'लापता लेडीज' की 'फूल' ने खरीदी करोड़ों की शानदार कार, नई गाड़ी के साथ नितांशी गोयल ने दिए पोज

3795ef697a91eecc825df8e5de11b94717758449120301372 original

फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहचान हासिल करने वाली नितांशी गोयल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 18 साल की उम्र में ही उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो हर किसी के लिए आसान नहीं होता. फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ नितांशी अब अपनी नई और पहली लग्जरी कार को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जो उन्होंने हाल ही में खरीदी है.

नितांशी ने खरीदी 1 करोड़ की कार

नितांशी गोयल ने हाल ही में करोड़ों रुपये की मर्सिडीज-बेंज GLE खरीदी है. यह प्रीमियम एसयूवी अपने शानदार डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है. इस कार के साथ नितांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी खुशी साफ नजर आती है. बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास है. इस एसयूवी में दमदार इंजन, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, शानदार सस्पेंशन और हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाते हैं. इतनी कम उम्र में इतनी महंगी कार खरीदना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिस पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं.

नितांशी का फिल्मी करियर

बता दें कि नितांशी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत की. फिल्म ‘लापता लेडीज’ में उनके किरदार ‘फूल कुमारी’ को काफी सराहना मिली और इसी फिल्म ने उन्हें खास पहचान दिलाई. इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके 1.1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती को भी बहुत पसंद करते है. उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें कम समय में ही सफलता दिलाई है. अब लग्जरी कार खरीदकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक उभरती हुई स्टार भी हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *