‘लूटेरा’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग पर अनुराग कश्यप ने दिया था बयान, दीपिका पादुकोण ने यूं किया रिएक्ट

1acf1780630ae46245f45c2017c2f71e1775882144474209 original


दीपिका पादुकोण को हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस के लिए पब्लिकली सराहना न करने पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. वहीं इस चर्चा के बीच, एक्ट्रेस ने अब अनुराग कश्यप की उस स्टेटमेंट पर रिएक्शन दिया है जिसमें उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म ‘लूटेरा’ में रणवीर सिंह के अभिनय के बारे में बात की थी.

अनुराग के बयान पर दीपिका का रिएक्शन
बता दें कि मिस मालिनी को दिए एक इंटरव्यू में, अनुराग कश्यप ने विक्रम आदित्य मोटवाने की फिल्म ‘लूटेरा’ में रणवीर के मेथड एक्टिंग के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे एक्टर ने अपने किरदार में ऑथेंटिसिटी लाने के लिए अपने पेट पर क्लिप लगाई थी. उन्होंने कहा, “क्लाइमेक्स में, जहां उनके (रणवीर के) किरदार को गोली मारी जाती है, उन्होंने दर्द महसूस करने के लिए चुपके से अपने पेट पर क्लिप लगाई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. तकलीफ के बावजूद, उन्होंने किसी को नहीं बताया और तब तक काम करते रहे जब तक कि वे हिलने-डुलने में अनकंफर्टेबल नहीं हो गए.”

वहीं दीपिका ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. रेडिट पर वायरल हो रही पोस्ट में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को लाइक किया है.

लूटेरा' में रणवीर सिंह की एक्टिंग पर अनुराग कश्यप ने दिया था बयान, दीपिका पादुकोण ने यूं किया रिएक्ट

दीपिका पादुकोण ने ट्रोलिंग पर भी दिया था जवाब
वहीं सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बावजूद दीपिका द्वारा पब्लिकली उनका सपोर्ट न करने को लेकर एक्ट्रेस की खूब ट्रोलिंग हुई थी. जिसके बाद हेटर्स को करारा जवाब देते हुए उन्होंने एक पोस्ट पर कमेंट किया था, “मेरे दोस्त, बाद वाली बात सही है नोट: मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले देखी थी. अब जोक किसका है?”

दीपिका पादुकोण वर्क फ्रंट
दीपिका पादुकोण अब शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इस एक्शन एडवेंचर फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी, राघव जुयाल, अभय वर्मा और अन्य कलाकार भी हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *