श्रीदेवी की याद में बोनी कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो, व्हाइट ड्रेस में क्यूट दिखीं एक साल की जाह्नवी

df01f901117f11d3c6d5b214a1fb4b1d17759119049721372 original


हाल ही में फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया है. उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी और बेटी जाह्नवी कपूर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. ये सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक परिवार के खूबसूरत पलों की झलक है. बोनी कपूर हमेशा अपने परिवार से जुड़ी यादें शेयर करते हैं, लेकिन इस बार की तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया है.

श्रीदेवी संग बोनी ने डाली पोस्ट 

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉस एंजेलिस ट्रिप की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में श्रीदेवी अपनी गोद में छोटी जाह्नवी को पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, जो उस समय सिर्फ एक साल की थी. साथ ही बोनी कपूर इस तस्वीर में दिखाई रहे हैं. श्रीदेवी अपने सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं और जान्हवी व्हाइट फ्रॉक और टोपी में बहुत प्यारी दिख रही हैं. इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा कि ‘लॉस एंजेलिस में मेरा प्यार हमारी जानू को गोद में लिए हुए है, जो उस वक्त सिर्फ एक साल की थी.’ इस एक लाइन में अपनी पत्नी और बेटी के लिए बोनी का प्यार झलकता है. 

2018 में श्रीदेवी का हुआ निधन 

बता दें कि बोनी कपूर हमेशा श्रीदेवी को याद करते हुए पुराने फोटोज शेयर करते रहते हैं. साल 2018 में दुबई में श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था, जिससे पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. वहीं हाल ही में जान्हवी कपूर ने भी राज शमानी के इंटरव्यू में अपनी मां को खोने के दर्द के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वो आज तक इस दुख से बाहर नहीं आ पाई हैं और उन्हें अपनी मां की कमी हर दिन महसूस होती है. उस दिन उन्होंने सिर्फ अपनी मां ही नहीं, बल्कि अपने पिता को भी खो दिया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *