सबसे तेज शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, कोहली ने लपका कैच तो क्यों भड़के 15 साल के युवा बल्लेबाज?

5799382a6a6703a61fd4b3548870df4617644238203791303 original


IPL 2026: आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाने वाले 15 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं. शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रन की ऐसी पारी खेली. उन्होंने आरसीबी की गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. हालांकि, जब विराट कोहली ने उनका कैच लपका, तो वैभव अपनी निराशा नहीं छिपा सके और मैदान पर ही झल्लाते हुए बल्ला पटक दिया.

क्यों फूटा वैभव का गुस्सा?

मैच के बाद वैभव ने खुद अपनी इस झल्लाहट की वजह का खुलासा किया.  उनके गुस्से के टीम के प्रति जिम्मेदारी थी. वैभव ने बताया कि अगर वह कुछ देर और क्रीज पर टिकते, तो टीम के लिए 10-20 रन और जोड़ सकते थे, जिससे जीत और आसान हो जाती. उनका इरादा मैच जल्दी खत्म करने का था. वे चाहते थे कि राजस्थान रॉयल्स इस लक्ष्य को कम से कम दो ओवर पहले ही हासिल कर ले.

उन्होंने कहा, “मुझे अफसोस होता है कि अगर मैं कोई ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है. इसीलिए मुझे थोड़ा बुरा लगा कि मैं और लंबा खेल सकता था.”

सबसे तेज शतक का सुनहरा मौका

इस पारी के दौरान वैभव टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाने के बेहद करीब थे. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 8 छक्के जड़े. अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार भी उनकी बेखौफ बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए.

ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा

इस धमाकेदार पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है और अब आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप उनके सिर सज गई है. महज 15 साल की उम्र में दिग्गजों को धूल चटाने वाले इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय के बड़े स्टार हैं.

यह भी पढ़े- Assembly Election 2026 Live: बंगाल में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को बड़ा झटका! TMC के इस उम्मीदवार का नामांकन रद्द, अब कौन होगा नया कैंडिडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *