- केंद्रीय विद्यालय में कर्मचारियों और उनके बच्चों को विशेष प्रवेश मिलता है.
- विशिष्ट पुरस्कार विजेता सैनिकों और पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी दाखिला मिलता है.
- राष्ट्रीय खेल, स्काउटिंग, वीरता पुरस्कार विजेताओं को प्रवेश में वरीयता दी जाती है.
- कला, कश्मीर से आए बच्चे, SC/ST और कोविड अनाथ बच्चों को विशेष छूट.
देश के लगभग हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर अच्छा करे. इसके लिए वह बचपन से ही उसे अच्छी शिक्षा देने के लिए अच्छे से अच्छे स्कूल में भेजते हैं. इनमें कई परिवार ऐसे होते हैं जो चाहते हैं उनका बच्चा केंद्रीय विद्यालय में पढ़े. लेकिन इस स्कूल में दाखिला मिल पाना आसान नहीं है. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि केवीएस में किन बच्चों दाखिला मिलता ही मिलता है. आइए जानते हैं डिटेल्स…
केवीएस की गाइडलाइन्स के अनुसार जो कर्मचारी केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या फिर मुख्यालय में काम करते हैं. उनके बच्चों को साल के किसी भी समय दाखिला मिल सकता है. चाहे सीटें भरी हों या नहीं. यहां तक कि जो अधिकारी केवीएस में डेप्युटेशन पर आते हैं, उनके बच्चों को भी यह सुविधा मिलती है. इनके अलावा ऐसे केंद्र सरकार कर्मचारियों के बच्चे, जिनकी नौकरी के दौरान मृत्यु हो गई, उन्हें भी विशेष छूट दी जाती है. इसके लिए पेंशन पेपर या संबंधित प्रमाण पत्र देना होता है.
वहीं, परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल, नौसेना मेडल, वायु सेना मेडल जैसे बड़े पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के बच्चों को भी सीट फुल होने पर एडमिशन दिया जाता है. जिन पुलिस कर्मियों को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री या पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री मिला है, उनके बच्चों को भी यह सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें – MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है नतीजे देखने का तरीका?
इन्हें भी मिलता है मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार जो बच्चे खेलो इंडिया, SGFI, CBSE, नेशनल या स्टेट लेवल खेलों में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान लाते हैं. उन्हें भी केवीएस में आसानी से दाखिला मिल सकता है. इनके अलावा स्काउट्स एंड गाइड्स में राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले, नेशनल ब्रेवरी अवार्ड, बाल श्री अवार्ड या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों को भी एडमिशन में छूट मिलती है.
कश्मीर से आए बच्चों को भी विशेष मौका दिया जाता है. उन्हें एडमिशन की तारीख में 30 दिन का अतिरिक्त समय मिल सकता है. साथ ही SC/ST बच्चों को कटऑफ में छूट भी दी जाती है. इनका प्रवेश तय संख्या से अधिक भी किया जा सकता है.
कला में खास प्रतिभा
फाइन आर्ट्स में राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पहचान बनाने वाले बच्चे, जैसे कला उत्सव विजेता, उन्हें भी साल में कभी भी दाखिला दिया जा सकता है. कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES योजना के तहत हर केवी में अतिरिक्त सीट पर प्रवेश दिया जाता है. हर स्कूल में 10 बच्चों और हर कक्षा में अधिकतम 2 बच्चों को यह सुविधा मिलती है. इन बच्चों को ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फंड और VVN से भी छूट दी जाती है. इसके लिए PM CARES पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और वैध आईडी जरूरी है.
यह भी पढ़ें – Assam HSLC Result 2026: असम बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI