Dhurandhar 2 BO Day 21: 21वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, साढ़े 10 बजे तक किया 8 करोड़ का कलेक्शन

7fbddb66a01e9a9878757718cf6e74941775651591588587 original


आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. अब 21वें दिन भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर.

डे बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
21वां दिन (लाइव) 7.9 करोड़ (10.30 बजे तक)  13.3 परसेंट
  • फिल्म को 6.30 बजे तक 12.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
  • फिल्म ने साढ़े 6 बजे तक हिंदी में 3.95 करोड़ कमाए.
  • तमिल में साढ़े 6 बजे तक 6 लाख कमाए.
  • तेलुगू में साढ़े 6 बजे तक 10 लाख कमाए.

फिल्म के सारे बॉक्स ऑफिस आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. फिल्म के 21वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फाइनल आंकड़े 10.30 बजे तक आएंगे.

डे बॉक्स ऑफिस
पेड प्रिव्यू 43 करोड़
पहला दिन 102.55 करोड़
दूसरा दिन 80.72 करोड़
तीसरा दिन 113 करोड़ 
चौथा दिन 114.85 करोड़
पांचवां दिन 65 करोड़
छठा दिन 56.60 करोड़
सातवां दिन 48.75 करोड़
आठवां दिन 49.70 करोड़
नौंवा दिन 41.75 करोड़
दसवां दिन 62.85 करोड़
11वां दिन 68.10 करोड़
12वां दिन 25.30 करोड़
13वां दिन 27.25 करोड़
14वां दिन 20.10 करोड़
15वां दिन 18.30 करोड़
16वां दिन 21.55 करोड़
17वां दिन 25.65 करोड़
18वां दिन 28.25 करोड़
19वां दिन  10 करोड़
20 वां दिन 10.10 करोड़
टोटल 1,033.37 करोड़

बता दें कि फिल्म ने हिंदी में टोटल 974 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं तमिल में 18.32 करोड़ का कलेक्शन किया है. तेलुगू में फिल्म ने 40.95 करोड़ का बिजनेस करवाए हैं. कन्नड़ में फिल्म ने 3.04 करोड़ कमाए. मलयालम में 1.72 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म में रणवीर सिंह एक इंडियन स्पाई के रोल में दिखे हैं. जो पाकिस्तान के ल्यारी जाते हैं और वहां के गैंगस्टर की गैंग में शामिल होते हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स नजर आएं. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई है. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *