Dhurandhar 2 BO Day 23: नई रिलीज ‘डकैत’ के आगे भी ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- 23 दिनों का कलेक्शन

762f5b9efe28752e4d4013c895e1b7681775837433126209 original


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीन हफ्ते में धमाकेदार परफॉर्म किया है. हालांकि अब चौथे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है बावजूद इसके ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से अपनी पकड़ ढीली करने को तैयार नहीं है. यहां तक कि ‘डकैत’ जैसी नई फिल्म के आने के बावजूद इसकी रफ्तार बरकरार है. अगर 23वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो कम से कम अदिवी शेष रणवीर सिंह की चमक फीकी नहीं कर पाए हैं. इसी के साथ चलिए यहां ‘धुरंधर 2’ के रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार की कमाई के आंकडे जान लेते हैं.

‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ऐसा गदर मचाया कि देखते ही देखते इसने बॉलीवुड की हर फिल्म को पीछे छोड़ दिया और इतना कलेक्शन कर डाला कि हर किसी के होश उड़ गए. यहां तक कि इसने पुष्पा 2 को छोड़कर सारी पैन इंडिया फिल्मों को भी धूल चटा दी है. हालांकि अब चौथे हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसकी कमाई को झटका लगा है लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली करने को तैयार नहीं है. यहां तक कि डकैत के आगे भी इसने ठीक कमाई की है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ और दूसरे वीक में 263.65 और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ कमाए.
  • वहीं रिलीज के चौथे शुक्रवार यानी 23वें दिन इस फिल्म ने 6.70 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ धुरंधर 2 की 23 दिनों की भारत में नेट कमाई 1055.12 करोड़ रुपये हो गई है.

धुरंधर 2 हुई 1050 करोड़ के पार
धुरंधर 2 की कमाई में बेशक 23वें दिन भारी गिरावट देखी गई लेकिन इसने चौथे शुक्रवार को बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. दरअसल ये फिल्म 1050 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी के साथ ये फिल्म इस आंकड़े को छूने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

धुंरधर वर्सेस धुरंधर 2
धुरंधर 2 की कमाई हर दिन घट रही है. रिलीज के 23वें दिन तो इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. वहीं इसके प्रीक्वल यानी धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन भी 20.50 करोड़ कमाए थे. यानी धुरंधर 2 बेशक कुल कमाई के मामले में धुरंधर से आगे रही है लेकिन डे वाइज कलेक्शन के मामले में ये अपनी प्रीक्वल से पिछड़ चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि चौथे वीकेंड पर ये फिल्म कैसा कलेक्शन कर पाती है. क्योंकि अब इसे बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज डकैत से भी टक्कर मिल रही है.

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *