Dhurandhar 2 Vs Dacoit: ‘धुरंधर 2’ के आंधी में ‘डकैत’ ने मारी बाजी, पहले दिन कर डाली शानदार कमाई

c3e84b581409df109eadbc5b66f2751f17758321212191403 original


आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ का जलवा अभी बॉक्स ऑफिस पर कम हो पाता, उससे पहले रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ को रिलीज किया गया है. मूवी को सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. इसने रणवीर सिंह की फिल्म को कड़ी टक्कर देते हुए जबरदस्त ओपनिंग कर ली है. ऐसे में चलिए बताते हैं किसने कितनी कमाई और ऑक्यूपेंसी रही. 

शैनेल देव के निर्देशन में बनी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया. फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच पहले दिन कमाल की कमाई की है. जहां इसके आगे कोई भी फिल्म टिक नहीं पा रही थी वहीं, अदिवी सेष की फिल्म ने शानदार शुरुआत की है.

‘डकैत’ की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘डकैत’ ने पहले दिन 5.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को कड़ी टक्कर दी है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 23वें दिन 5.70 करोड़ की कमाई अभी तक कर ली है. आदित्य की फिल्म के क्रेज के लिहाज से ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है.

‘धुरंधर 2’ से ज्यादा रही ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी

– फिल्म ‘धुरंधर 2’ से ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी ज्यादा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म की ऑक्योपेंसी 13.2 प्रतिशत रही.

– जबकि अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी दोगुनी 25.9 प्रतिशत रही. ये आंकड़े 10 अप्रैल रात 10.30 बजे तक के हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डकैत (ओपनिंग डे कलेक्शन) 5.10 करोड़  25.9%
धुरंधर 2 (23वें दिन का कलेक्शन) 5.70 करोड़  13.2%

तेलुगु में दिखा ‘डकैत’ का दबदबा

सैकनिल्क के अनुसार, ‘डकैत’ का बोलबाला तेलुगु में ज्यादा देखने के लिए मिला है. फिल्म ने हिंदी में 70 लाख का कलेक्शन किया तो वहीं, तेलुगु में 4.40 करोड़ (41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी) का बिजनेस करने में सफल रही. वहीं, इसके मुकाबले ‘धुरंधर 2’ हिंदी में 23 दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है. इसने हिंदी में 5.50 करोड़ (13 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी), तमिल 0.07 करोड़, कन्नड़ 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़ और तेलुगु में 0.09 करोड़ का बिजनेस किया.  

कैसी है ‘डकैत’ की कहानी?

बहरहाल, अगर अदिवी सेष की फिल्म ‘डकैत’ की कहानी के बारे में बात करें तो ये एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हरी और जूलियट की मॉर्डन लव स्टोरी देखने के लिए मिलती है. इसकी कहानी रेग्यूलर लव स्टोरी  के जैसे नहीं है. इसमें कई ट्विस्ट और टर्निंग पॉइंट्स देखने के लिए मिलते हैं, जो कमाल के होते हैं. फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं, जो 10 अप्रैल रात साढ़े 10 बजे तक के हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *