LPG पर बड़ी खबर, हॉर्मुज पार कर भारत आ रहा गैस से लदा जहाज ‘आशा’, सप्लाई चेन में सुधार शुरू

8da9ac7b4b81d3085992c32cd206ffa917757291547991216 original


Iran War Hormuz Update LPG Ship: देश में गैस, पेट्रोल जैसी जरूरी चीजें और रसायन क्षेत्र से जुड़ी सप्लाई और मांग को लेकर हालात पर नजर रखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने अहम जानकारी शेयर की है. मंत्रालय के मुताबिक, LPG की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत एक ही दिन में 58 लाख से ज्यादा घरेलू LPG सिलेंडर वितरित किए गए. वहीं, कमर्शियल LPG की उपलब्धता भी बढ़कर करीब 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिससे बाजार में राहत देखने को मिल रही है.

मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 6700 टन कमर्शियल LPG की बिक्री हुई, जो लगभग 3.5 लाख सिलेंडर के बराबर है, जबकि 5 किलो वाले करीब 1.06 लाख सिलेंडर भी बेचे गए. इसके अलावा, फर्टिलाइजर प्लांट्स के लिए 95 प्रतिशत तक नेचुरल गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और LPG का दैनिक उत्पादन भी 48,000 टन तक पहुंच गया है.

दवाओं की कीमत स्थिर, LPG जहाज ने होर्मुज़ पार किया

वहीं, केमिकल और फर्टिलाइजर सेक्टर में वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कुछ दवाओं के कच्चे माल पर असर पड़ा है, लेकिन दवाओं की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. शिपिंग अपडेट में बताया गया कि 5 अप्रैल को LPG लेकर आ रहा जहाज होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर आगे बढ़ चुका है, जिससे सप्लाई में और सुधार की उम्मीद है.

भारतीयों के लिए सुरक्षित वापसी की सलाह दी- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि होर्मूज पर टोल को लेकर भारत और ईरान के बीच अब तक कोई बात नहीं हुई है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत पिछले कई सालों से बांग्लादेश को एनर्जी प्रोडक्ट दे रहा है और फिलहाल ईरान में अभी लगभग 7500 भारतीय नागरिक मौजूद है.

मंत्रायल ने कहा कि वर्तमान में शांति और युद्धविराम की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षित माहौल में आर्मेनिया या अजरबैजान के रास्ते भारत लौट सकते हैं तो वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लेकर किसी भी टिप्पणी से इनकार किया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *