Makar Weekly Horoscope 2026 (12 to 18 April 2026): अप्रैल 2026 महीने का यह नया सप्ताह मकर राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. मकर राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
- मकर राशि के जातकों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह कुछ चुनौतियों और उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ने वाला है. इस दौरान आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी.
- खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल का माहौल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपको सीनियर और जूनियर्स से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा, जिससे काम में रुकावटें आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में आपको अपने काम पर फोकस बनाए रखते हुए खुद पर भरोसा रखना होगा.
- सप्ताह की शुरुआत में घरेलू जीवन में भी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे मन में चिंता और बेचैनी बनी रहेगी.
- इन परिस्थितियों का असर आपके स्वभाव पर भी पड़ सकता है और आप थोड़े चिड़चिड़े या गुस्सैल हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें.
- इस दौरान आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि चोट लगने या किसी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इसलिए जल्दबाजी से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
- हालांकि इस कठिन समय में आपको किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा, जो आपके लिए एक बड़ी राहत साबित होगा. यह मित्र न केवल आपके पेशेवर जीवन की समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा, बल्कि घरेलू मामलों में भी आपको सही मार्गदर्शन देगा. उसके सहयोग से आप कई मुश्किलों का समाधान आसानी से निकाल पाएंगे.
- सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको काम या व्यापार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यह यात्रा जरूरी हो सकती है और इससे आपको भविष्य में कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं. हालांकि यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.
- आर्थिक मामलों में इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. पैसों के लेन-देन में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. यदि आप किसी कागजी प्रक्रिया में शामिल हैं, तो उसे ध्यानपूर्वक पूरा करें और किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें.
- प्रेम जीवन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. अपने लव पार्टनर की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें और किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. वहीं दांपत्य जीवन में आपका जीवनसाथी आपके लिए सहारा बनेगा और कठिन समय में आपका पूरा साथ देगा. कुल मिलाकर, यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए संयम, सतर्कता और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.