Natural Hair Gel: घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर जेल, बिना महंगे प्रोडक्ट बाल हो जाएंगे सेट

e248f4ee6244e13e5524cbb801fc74eb17759814456311380 original


Natural Hair Gel: आजकल बाजार में मौजूद हेयर जेल में सिर्फ केमिकल्स पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बालों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में नेचुरल हेयर जेल बालों के लिए एक सुरक्षित और किफायती विकल्प है. यह बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और उन्हें सेट करने में मदद करता है. घर पर बना जेल पूरी तरह से नेचुरल होता है, इसमें केमिकल्स का कोई इस्तेमाल नहीं होता और यह आपके स्कैल्प के लिए भी हेल्दी माना जाता है. आइए आज आपको बताते हैं घर पर ही नेचुरल हेयर जेल कैसे बना सकते हैं.

एलोवेरा से बना सकते हैं हेयर जेल

एलोवेरा बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसे बालों में जेल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले पौधे से एलोवेरा की पत्तियां काट लें, उसके बाद उन्हें काटकर मोटा गूदा निकाल लें. अब इस गूदे को मिक्सर में डालकर स्मूथ जेल जैसा रूप दें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. यह जेल बालों को नेचुरल शाइन देता है और उन्हें लंबे समय तक होल्ड करता है. यह पूरी तरह से नेचुरल जेल है, इसमें किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता.

अलसी (Flaxseed) से बनाएं स्ट्रॉन्ग होल्ड जेल

अलसी से बना हेयर जेल बालों को काफी स्ट्रॉन्ग होल्ड देता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को पानी में उबालें जब तक उसमें जेल जैसा टेक्सचर न आ जाए. अब इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर यह जेल थोड़ा और गाढ़ा हो सकता है. अब इसमें चाहें तो थोड़ा गुलाब जल मिला सकते हैं और इसे बालों में लगाएं. यह जेल खास तौर पर कर्ली बालों के लिए बेहतर माना जाता है और बालों को बिना किसी चिपचिपाहट के सेट करता है.

यह भी पढ़ेंः Home Gardening Tips: क्या मनी प्लांट की वजह से घर में बढ़ जाते हैं कीड़े? जानें इससे बचने के आसान तरीके

नेचुरल हेयर जेल का उपयोग और फायदे

इस नेचुरल हेयर जेल को आप रोजाना या जरूरत के हिसाब से बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं, यह बालों को नेचुरली नमी देता है, उन्हें टूटने से बचाता है और बालों को नेचुरल स्टाइल में रखता है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल है, इसमें कोई केमिकल नहीं होता जिससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, यह काफी सस्ता और बनाने में आसान है.

यह भी पढ़ेंः Shower Glass Cleaning: बाथरूम का शॉवर ग्लास हो गया है धुंधला? इन 2 घरेलू चीजों से मिनटों में शीशे जैसी मिलेगी चमक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *