Petrol-Diesel Price: आज आपके नजदीकी पंप स्टेशन में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा रेट

0308f22117f77003a5c2dd27e8288f7817758753058991379 original


Petrol, Diesel Prices on April 11, 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच 11 अप्रैल, 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं. तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं. इनमें वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत और करेंसी एक्सचेंज रेट के हिसाब से बदलाव किए जाते हैं.

क्यों रोज अपडेट होती हैं कीमतें? 

कीमतों में हर रोज बदलाव करने का यह मैकेनिज्म पारदर्शिता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि उपभोक्ताओं को खुदरा ईंधन की कीमतों के बारे में ताजा जानकारी मिले. हालाँकि, अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत सरकार ने संकेत दिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी स्थिर रहने की उम्मीद है. तेल विपणन कंपनियां कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का कुछ हिस्सा खुद वहन करेंगी ताकि उपभोक्ताओं को कीमतों में अचानक होने वाले झटकों से बचाया जा सके.

मिडिल ईस्ट में जंग से बढ़ी टेंशन

हाल के दिनों में मिडिल ईस्टमें ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें बहुत अस्थिर रहीं. इस संकट ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाली तेल की शिपमेंट में संभावित रुकावटों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं. यह एनर्जी सप्लाई का एक बहुत जरूरी रूट है, जिससे दुनिया की लगभग 20 परसेंटतेल की सप्लाई होती है. 

आज पेट्रोल डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटा) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
भोपाल 106.52 रुपये 91.89 रुपये
अमृतसर  98.29 रुपये  88.06 रुपये
भुवनेश्वर  101.10 रुपये  92.69 रुपये
देहरादून 93.17 रुपये  88.01 रुपये

ये भी पढ़ें:

₹10900 करोड़ का कोई वारिस नहीं! PF खातों में पड़ी है लावारिस दौलत, कहीं ये पैसा आपका तो नहीं? 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *