Stocks to Watch: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर का असर शेयर बाजार पर दिखा है. भारतीय घरेलू बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी.
सेंसेक्स 2946.32 अंक तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 873.70 अंक उछल गए थे. निवेशक आज, यानी 9 अप्रैल को भी तेजी की उम्मीद लगाए बैठे है. ऐसे में कुछ चुनिंदा शेयरों में उछाल की उम्मीद बनी हुई है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
KEC International शेयर
KEC International ने हाल ही में अपने अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में करीब 2,518 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं. सिविल सेक्टर में कंपनी को पश्चिम भारत के एक बड़े डेवलपर से अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट मिला है. वहीं ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में रेलवे के सेफ्टी सिस्टम ‘कवच’ के तहत एक ज्वॉइंट वेंचर का समझौता भी कंपनी ने किया है. इन वजहों से आज कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकती है.
ITC Hotels शेयर
निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने ITC Hotels में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है. ब्लॉक डील के जरिए करीब 1.3 करोड़ शेयर बेचे गए है. जो कंपनी की लगभग 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. इस सौदे की कुल वैल्यू करीब 197 करोड़ बताई जा रही है. इस बिक्री के बाद कंपनी में जीक्यूजी पार्टनर्स की हिस्सेदारी पहले के मुकाबले थोड़ी घट गई है. दिसंबर 2025 तक हिस्सेदारी करीब 2 फीसदी के आसपास थी.
RedTape शेयर
RedTape ने अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स फुटवियर ब्रांड SPRANDI के लिए भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में बिक्री के अधिकार हासिल कर लिए हैं. कंपनी अब इस ब्रांड को जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की तैयारी में है, ताकि बिक्री को बढ़ाया जा सके. इस खबर के बाद निवेशकों की नजर आज इन शेयरों पर हो सकती हैं.
NTPC शेयर
NTPC ने इलेक्ट्रिकिटे डी फ्रांस (EDF) के साथ एक एमओयू साइन किया है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां भारत में नए परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं को तलाशने के लिए साथ काम करेंगी. हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.
यह योजना तभी आगे बढ़ेगी जब इसे सरकार से जरूरी मंजूरी मिल जाएगी. हालांकि, इस खबर के आने के बाद आज कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: धोखे का खेल खत्म! आपको ऐसे गुमराह कर रहे हैं बीमा पोर्टल्स, IRDAI ने कसी नकेल