UP Board Class 9 to 12 New Books Rate List 2026 : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 के लिए जारी की नई किताबों की रेट लिस्ट, यहां करें चेक

22e8923013ef2e3d64c9cb733a40e99917755395465301120 original


UP Board Class 9 to 12 New Books Rate List 2026 : उत्तर प्रदेश में पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अक्सर यह शिकायत मिलती थी कि स्कूलों में छात्रों को महंगी और गैर-मान्यता प्राप्त किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है. इससे पढ़ाई का खर्च काफी बढ़ जाता था और कई परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ता था. इसी समस्या को खत्म करने के लिए यूपी बोर्ड ने अब सख्त कदम उठाया है. नए एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों चाहे वे सरकारी हों, सहायता प्राप्त हों या निजी सिर्फ मान्यता प्राप्त किताबों से ही पढ़ाई कराएंगे.

बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक की किताबों की सब्जेक्ट वाइज रेट लिस्ट भी जारी कर दी है. अब सभी स्कूलों में सिर्फ वही किताबें पढ़ाई जाएंगी जो बोर्ड से तय की गई हैं. अगर कोई स्कूल अनऑथराइज्ड या प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें चलाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

किन क्लासेज में क्या बदलाव हुए?

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की निर्धारित किताबें जरूरी कर दी गई हैं. वहीं कक्षा 11 और 12 में कुल 36 विषयों की मान्यता प्राप्त किताबें लागू की गई हैं. इसके अलावा पूरे प्रदेश में एनसीईआरटी की लगभग 70 किताबें लागू की गई हैं. साथ ही हिंदी, संस्कृत और उर्दू की 12 चुनी हुई किताबें भी शामिल की गई हैं, 

छात्रों को किस कीमत पर मिलेंगी किताबें?

बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी छात्रों को किताबें कम दाम पर मिलें. इसके लिए किताबों के प्रिंट और वितरण का काम सिर्फ 3 मान्यता प्राप्त एजेंसियों को दिया गया है. इससे किताबों की कीमत पर नियंत्रण रहेगा और बाजार में मनमानी नहीं हो पाएगी. इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी देने के लिए स्कूलों में पुस्तक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे. इनमें बताया जाएगा कि कौन-कौन सी किताबें मान्यता प्राप्त हैं और उन्हें कहां से खरीदना चाहिए.

यह भी पढ़ें – केंद्रीय हिंदी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें आवेदन

कक्षा 9 से 12 के लिए नई किताबों की रेट लिस्ट

1. कक्षा 9 किताबों की रेट लिस्ट – कक्षा 9 की मुख्य विषयों की किताबें काफी सस्ती रखी गई हैं. अंग्रेजी की Beehive किताब सिर्फ 28 में मिलेगी, जबकि गणित 53 और विज्ञान 57 में उपलब्ध होगी. सामाजिक विज्ञान की किताबें अलग-अलग भागों में हैं, जिनकी कीमत 20 से 38 के बीच रखी गई है. वहीं हिंदी की किताब 79 में मिलेगी, जो अभी भी काफी किफायती मानी जा रही है. 

2. कक्षा 10 किताबों की रेट लिस्ट –  कक्षा 10 के छात्रों के लिए भी किताबों के दाम नियंत्रित रखे गए हैं. अंग्रेजी की किताबें 21 से 49 के बीच मिलेंगी. गणित 67 और विज्ञान 78 में उपलब्ध होगी. सामाजिक विज्ञान की किताबों की कीमत 31 से 46 के बीच तय की गई है. हिंदी की किताब 43 में दी जाएगी, जिससे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा. 

3. कक्षा 11 किताबों की रेट लिस्ट – कक्षा 11 की किताबों की कीमत भी विषय के अनुसार तय की गई है. अंग्रेजी की किताबें 17 से 28 के बीच मिलेंगी. विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की किताबें 38 से 87 तक की रेंज में हैं. गणित की किताब 87 में उपलब्ध होगी. इसके अलावा अन्य विषयों की किताबों की कीमत 30 से 72 के बीच रखी गई है, जो छात्रों के लिए संतुलित मानी जा सकती है. 

4. कक्षा 12 किताबों की रेट लिस्ट –  कक्षा 12 के लिए भी किताबों के दाम किफायती रखे गए हैं. अंग्रेजी की किताबें 19 से 26 के बीच मिलेंगी. विज्ञान विषयों भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की किताबों की कीमत 44 से 73 तक है. गणित की दो भागों वाली किताबें 50-50 में मिलेंगी. वहीं अन्य विषयों की किताबों की कीमत 22 से 52 के बीच तय की गई है, जिससे सभी वर्ग के छात्रों के लिए पढ़ाई आसान बन सके. 

यह भी पढ़ें – Delhi EWS Quota: दिल्ली के गरीब बच्चों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने निकाला प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का ड्रॉ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *