Best Way To Clean Plastic Toilet Seat Yellow Stains: बाथरूम की साफ-सफाई के बावजूद अगर टॉयलेट सीट पीली पड़ जाए, तो यह सिर्फ गंदगी नहीं बल्कि एक साइंटफिक प्रक्रिया का नतीजा भी हो सकता है. अक्सर लोग इसे सतही समस्या समझकर बार-बार सफाई करते हैं, लेकिन असली कारण प्लास्टिक के अंदर होने वाले रासायनिक बदलाव होते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे होता है और इसके कैसे ठीक किया जा सकता है.
क्यों होती है दिक्कत?
ज्यादातर आधुनिक टॉयलेट सीट प्लास्टिक से बनी होती हैं, जिनमें सुरक्षा के लिए कुछ केमिकल एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जैसे फ्लेम रिटार्डेंट्स. समय के साथ ये तत्व ऑक्सीजन, नमी और रोशनी के संपर्क में आकर प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे प्लास्टिक में ऑक्सीडेशन होता है और उसका रंग पीला पड़ने लगता है. इस प्रक्रिया को समझाने के लिए फोटो-डिग्रेडेशन ऑफ ब्रोमिनेटेड फ्लेम रिटार्डेंट्स इन पॉलिमर सिस्टम्स: क्वांटम यील्ड्स, प्रोडक्ट्स एंड इन्फ्लुएंसिंग फैक्टर्स नामक स्टडी जिसे जर्नल:पॉलिमर डिग्रेडेशन एंड स्टेबिलिटी में पब्लिस किया गया, उसमें बताया गया कि ये केमिकल बदलाव धीरे-धीरे दिखाई देने वाली पीली परत में बदल जाते हैं.
ये भी होते हैं कारण
इसके अलावा, रोजमर्रा के इस्तेमाल से पानी में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स, सफाई उत्पादों के अवशेष और त्वचा के तेल सतह पर जमा होते रहते हैं. एनालिसिस ऑफ कैल्शियम कार्बोनेट स्केल्स इन वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स एंड इन्फ्लुएंस ऑफ द इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ट्रीटमेंट स्टडी के अनुसार ये मिनरल्स समय के साथ सतह को फीका और मैला बना देते हैं.
इसे भी पढ़ें-अगले 3 महीने की शॉपिंग लिस्ट अभी निपटा लें! हवाई सफर महंगा, डिलीवरी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर संकट
कैसे कर सकते हैं इसको ठीक?
यहीं पर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक असरदार समाधान के रूप में सामने आता है।.आम ब्लीच के विपरीत, जो प्लास्टिक को और नुकसान पहुंचा सकता है, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड गहराई में जाकर काम करता है. फंडामेंटल रिएक्शन मेकैनिज्म्स ऑफ हाइड्रोजन पेरॉक्साइड ब्लीचिंग स्टडी में बताया गया है कि यह एक ऑक्सीडाइजिंग एजेंट की तरह काम करता है और उन केमिकल बंधनों को तोड़ता है, जो रंग बदलने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इससे पीले रंग के अणु रंगहीन हो जाते हैं और सतह फिर से साफ दिखने लगती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करना भी आसान है. पहले हल्के साबुन और पानी से सीट को साफ करें, फिर 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कपड़े या स्पंज से लगाएं और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अगर संभव हो तो इसे धूप में रखें, क्योंकि रोशनी इस प्रक्रिया को तेज कर देती है. इसके बाद में धोकर सुखा लें. हालांकि, इससे तुरंत परिणाम नहीं मिलते, लेकिन नियमित इस्तेमाल से बेहतर और लंबे समय तक टिकने वाला असर दिखता है. इसके साथ ही, बाथरूम में अच्छी वेंटिलेशन रखना जरूरी है ताकि नमी कम हो और मिनरल्स जमा न हों. हल्की और नियमित सफाई करने से भी गंदगी जमने से पहले ही हट जाती है.
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle Uses: अंडे उबालने से लेकर चावल बनाने तक, सिर्फ पानी गर्म करने में नहीं होता इलेक्ट्रिक केटल का यूज