गबरू और लाहौर-1947 के बीच सनी देओल ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट, एक्साइडेट हुए फैंस

039b010e001d26c64b46b4a35288d7f717758197273941296 original


बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने इस साल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में कमाल कर दिया था. उनकी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं अब एक्टर फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. एक्टर फिल्म ‘गबरू’ और ‘लाहौर-1947’ में नजर आएंगें.

इन दो फिल्मो के बाद सनी देओल ने एक और नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. एक्टर ने फिल्म ‘जाट’ के एक साल पूरा होने की खुशी में ‘जाट’ का दूसरा पार्ट बनाने का एलान कर दिया है और फिल्म के मेकर्स और अपने को-स्टार्स को दिल से शुक्रिया कहा है. सनी देओल की नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद फैंस भी काफी उत्साहित हैं.

सनी देओल ने की नई फिल्म की अनाउंसमेंट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘जाट’ की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करते दिख रहे हैं. वीडियो में रणदीप हुड्डा की भी झलक देखने को मिल रही है. एक्टर ने फिल्म जाट की शूटिंग के वक्त दिल खोलकर मस्ती की थी और वे दोबारा उस मस्ती को ‘जाट-2’ के जरिए जीना चाहते हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाट की रिलीज़ को एक साल हो गया और क्या शानदार सफर रहा! फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती, एक्शन और मस्ती की, वो आज भी याद आती है. सेट पर हर दिन ऊर्जा, जोश और जाट की उस खास भावना से भरा रहता था. वाकई सबसे सुखद अनुभवों में से एक.”

उन्होंने आगे लिखा, “गोपीचंद मलिनेनी को उनके विजन और इस दुनिया को इतनी दमदार तरीके से जीवंत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी शुभकामनाएं. आप दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करना बहुत अच्छा लगा. अब शायद अब फिर से कमर कसने का समय आ गया है. जाट-2 जल्द आ रही है.’

 ‘जाट’ के बारे में
बता दें कि ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कुछ महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी. एक्शन से भरी जाट में रणदीप हुड्डा ने खलनायक राणातुंगा की भूमिका निभाई थी.

खलनायक राणातुंगा के गुंडाराज को खत्म करने के लिए सनी देओल की एंट्री होती है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालने में कामयाब रही लेकिन बहुत बड़ी कमाई नहीं कर पाई. फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था और फिल्म ने 120-140 करोड़ के बीच कलेक्शन किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *