Share Market: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 389 अंकों की गिरावट; निफ्टी भी 132 अंक नीचे

c8e928c22628fc1d8b8ead9324f0b1b517745807635181379 original


Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 389 अंक लुढ़ककर 74883 पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 132 अंकों की गिरावट के साथ 23173 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, अभी की बात करें तो सेंसेक्स 946 अंक लुढ़ककर 74322 के लेवल पर आ चुका है. निफ्टी की बात करें, तो यह भी 270 अंकों की गिरावट के साथ 23035 पर आ गया है.

आज के कारोबार में IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों जैसे कि HDFC बैंक, टाटा मोटर्स, TCS के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 

एशियाई बाजार

आज 27 मार्च को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिकी बाजार में हुई तेज बिकवाली और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक डरे हुए हैं. इसी का नतीजा है कि शुक्रवार के कारोबार में सभी प्रमुख सूचकांकों में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई. जापान का निक्केई 225 0.9 परसेंट गिरा, जबकि टॉपिक्स में 0.4 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है. इसी तरह से दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोस्डैक को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा. इनमें क्रमश: 3 परसेंट और 1.5 परसेंट गिरावट देखी गई. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 शुरुआती कारोबार में 0.42 परसेंट तक लुढ़क गया.

अमेरिकी शेयर बाजार

वॉल स्ट्रीट में गुरुवार, 26 मार्च को भारी बिकवाली देखी गई. नैस्डेक कम्पोजिट, डाऊ जोन्स और S&P 500 तीनों बड़े इंडेक्स लाल निशान में रहे. S&P 500 में 1.7 परसेंट की गिरावट आई, जबकि टेक-हैवी Nasdaq Composite में 2.4 परसेंट की ज्यादा बड़ी गिरावट देखने को मिली. Dow Jones Industrial Average भी फिसला और सेशन के आखिर में 1.01 परसेंट नीचे बंद हुआ.

कच्चा तेल

आज 27 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट देखी जा रही है. ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 10 दिनों तक टालने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले और अमेरिका व ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों का बाजार के सेंटिमेंट पर असर पड़ा है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.5 परसेंट गिरकर लगभग 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.93 परसेंट गिरकर लगभग 107 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. 

अमेरिकी डॉलर

छह विदेशीइ करेंसीज के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला US डॉलर इंडेक्स (DXY) शुक्रवार सुबह 0.04 परसेंट फिसलकर 99.89 पर कारोबार करता नजर आया. इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज शामिल हैं. 25 मार्च को रुपया 0.10 परसेंट मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 93.97 पर बंद हुआ था. 

 

ये भी पढ़ें:

ईरान वॉर के बीच तेल के गहराते संकट को लेकर बड़ी चेतावनी, मई तक चरमरा सकती है ग्लोबल इकोनॉमी 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *