गांव के घर में सिंपल लाइफ जी रहे प्रभु देवा, फर्श पर बैठ नारियल की मलाई खाते दिखे एक्टर, वीडियो में दिखाई ‘विलेज लाइफ’ की झलक


डांसर, कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर प्रभु देवा इन दिनों शहर की हलचल से दूर, अपने गांव की शांत और सादगी भरी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं. हाल ही में प्रभु देवा ने अपने फैंस को अपने गांव की शांत जिंदगी दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है.

गांव की सादगी भरी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं प्रभु देवा
प्रभु देवा ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके गांव के जीवन की झलक देखने को मिल रही है. वीडियो में प्रभु देवा गांव के घर के बाहर फर्श पर  बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने सिंपल कुर्ता और पैंट पहना हुआ है और हाथ में नारियल की मलाई निकालकर मजे से खा रहे हैं.

वीडियो के दूसरे पार्ट में प्रभु देवा घर के बाहर फर्श पर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं, खुले आसमान के नीचे आराम फरमाते हुए. यहां कोई एयर कंडीशनिंग या पंखा नहीं है, फिर भी वह ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘विलेज लाइफ.’  उनका ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.

प्रभु देवा का करियर
प्रभु देवा के करियर की बात करें तो, यह शानदार कोरियोग्राफर तीन दशक से अधिक समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. शुरुआती दिनों में वह बैकग्राउंड डांसर थे और कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.

वहीं कोरियोग्राफी में सफलता के साथ-साथ प्रभु देवा ने फिल्म निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा. उन्होंने सलमान खान स्टारर वांटेड, अक्षय कुमार की राउडी राठौर, और शाहिद कपूर की आर राजकुमार जैसी हिट हिंदी फिल्में निर्देशित कीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *