आउट नहीं सिक्स था? फिन एलन के विकेट पर बवाल; वीडियो देख आप खुद बताइये क्या नॉटआउट थे

0e9778069b5e6a45e0d0a95cea0796831775745379573975 original


Finn Allen Out or Not Out: अभी क्रिकेट जगत डेविड मिलर के सिंगल रन ना लेने के गलत फैसले से उबरा भी नहीं था. तभी कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में नया बवाल खड़ा हो गया है. इस मुकाबले में KKR के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन 9 रन बनाकर आउट हो गए. बाउंड्री पर खड़े दिग्वेश राठी ने उनका कैच (Digvesh Rathi Catch Legal or Not) लपका. राठी के इसी कैच पर बवाल मचा हुआ है.

दरअसल यह मामला केकेआर की पारी के दूसरे ओवर का है. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बॉलिंग कर रहे थे और ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन ने थर्ड-मैन की दिशा में हवाई शॉट लगाया था. मगर बाउंड्री के पास खड़े दिग्वेश राठी ने उनका कैच लपक लिया.

क्यों खड़ा हुआ विवाद?

सोशल मीडिया पर दिग्वेश राठी के कैच को लेकर बहस छिड़ गई है. दावा किया जा रहा है कि कैच लेते वक्त राठी का बायां पैर बाउंड्री से टच हो गया था. दरअसल जिस समय राठी ने कैच लिया, उस समय वह कैमरा एंगल दिखाया गया, जहां से यह देख पाना असंभव था कि राठी का कैच क्लीन था या नहीं.

फैंस ने अंपायरों को बुरी तरह लताड़ा है. इस बात पर भी विवाद छिड़ गया है कि ग्राउंड अंपायरों ने कैच को रीचेक करना भी ठीक नहीं समझा, इसी को लेकर फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि जब तकनीक उपलब्ध है, तो कैच लीगल था या नहीं, इसके लिए थर्ड अंपायर की मदद ली जानी चाहिए थी.

कमेंटेटरों ने भी कहा, कैच लीगल नहीं था

कोलकाता बनाम लखनऊ मैच में हिन्दी कमेंट्री के समय कमेंटेटर्स ने भी कहा कि दिग्वेश राठी का कैच लीगल नहीं था. कमेंटेटर्स ने कहा कि राठी का बायां पैर साफतौर पर बाउंड्री रेखा को छू रहा था.

यह भी पढ़ें:

टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *