टी20 में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही गेंदबाज ने ले डाले 9 विकेट, पूरी टीम 13 पर ऑलआउट


Most Wickets in Single T20 Inning: टी20 क्रिकेट में आमतौर पर आपने देखा होगा कि गेंदबाजों पर बल्लेबाज ज्यादा हावी रहते हैं. गेंदबाजों के लिए किसी टीम को 150 रन से कम स्कोर पर रोकना बहुत मुश्किल टास्क होता है. चूंकि इस फॉर्मेट में एक बॉलर अधिकतम 4 ओवर ही कर सकता है, इसलिए एक टी20 मैच में 5 विकेट ले पाना असंभव सा प्रतीत होता है. अगर हम कहें कि टी20 मैच में एक गेंदबाज ने 9 विकेट ले डाले, तो क्या आप विश्वास कर पाएंगे.

जी हाँ, यह पूरी तरह सच है. यह मामला है ब्राजील का, जिसकी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी लॉरा कार्डोसो ने एक ही टी20 पारी में 9 विकेट चटका डाले. पुरुष और महिला क्रिकेट में मिलाकर कार्डोसो एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं.

13 रन पर ऑलआउट पूरी टीम

महिला टी20 क्रिकेट में ब्राजील और लेसोथो की टीम आमने-सामने थीं. ब्राजील की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे.

विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई लेसोथो की पूरी टीम महज 13 रनों पर ऑलआउट हो गई. पूरी टीम केवल 6.2 ओवर ही बैटिंग कर पाई. लेसोथो टीम का कोई भी खिलाड़ी रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और 8 बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए.

तीन ओवर, 4 रन और 9 विकेट

लॉरा कार्डोसो ने इस मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की, जिनमें 2 मेडन रहे. उन्होंने कुल 9 बल्लेबाजों को आउट किया. बचा हुआ एक विकेट मैरिएन आर्टुर के खाते में गया, जिन्होंने अपने स्पेल की दूसरी ही गेंद पर विकेट चटका दिया था. लेसोथो द्वारा बनाए गए 13 रन महिला अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया 7वां सबसे छोटा स्कोर है. महिला क्रिकेट में मालदीव्स और माली की टीम मात्र 6 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *