‘हम नए थे और…’, अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज

42b5c983249505d347d970fdb068ac5917758434178971403 original


लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंदाज’ तो आपको याद होगी. भला याद कैसे नहीं होगी. इसमें लारा दत्ता और प्रियंका के साथ अक्षय कुमार की कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. वहीं, प्रियंका के साथ एक्टर के कई बोल्ड सीन्स भी देखने के लिए मिले थे. इसके अलावा भी दोनों की जोड़ी को ‘हमराज’ जैसी फिल्मों में देखा गया है. ऐसे में अब लारा दत्ता ने पुरानी यादों को शेयर किया है और अक्षय के शुरुआती व्यवहार के बारे में भी बात की है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. 

दरअसल, लारा दत्ता ने हाल ही में यूट्यूब चैनल एटीएनकनाडा से बात की. इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़े काफी कुछ किस्से और पुरानी यादों के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने खुद को खुशकिस्मत कहा और बताया कि कैसे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद उनके करियर की शुरुआत फिल्म अंदाज’ से हुई. इस मूवी में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी थीं. लारा ने अक्षय के सपोर्ट की तारीफ की. उन्हें अपना दोस्त, फिलोसोफर और गाइड तक बताया.

लारा दत्ता ने अक्षय को बताया ‘अपना फिलोसोफर’

लारा दत्ता इस बातचीत में बताती हैं, ‘मैं खुद को लकी मानती हूं कि मेरे पहले प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और एक बेहतरीन डायरेक्टर के तौर पर स्व. डायरेक्टर राज कंवर’ मिले.’ इसके साथ ही वह अक्षय कुमार को अपना सबसे अच्छा दोस्त और सपोर्ट सिस्टम बताती हैं. वह कहती हैं, ‘मेरे पहले को-स्टार, जिसे मैं अपना गाइड, फिलोसोफर और अच्छा दोस्त मानती हूं वो हैं अक्षय कुमार.’

उन्होंने कभी हमारा फायदा नहीं उठाया- लारा दत्ता

लारा दत्ता, अक्षय कुमार के व्यवहार को लेकर आगे कहती हैं, ‘वह ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने काफी प्रोटेक्टिव हैं. मैंने और प्रियंका ने एक ही समय पर इंडस्ट्री में कदम रखा था. दो लड़कियां आंखों में सितारे सजाए हुए आई थीं, जिन्हें कुछ भी नहीं पता था. ना कोई गाइडेंस है और ना ही कोई डायरेक्शन का पता. लेकिन अक्षय कुमार ने इसका कभी भी फायदा नहीं उठाया.’ लारा दत्ता उनकी तारीफ में कहती हैं, ‘आज मैं सोचती हूं कि वह कितने शानदार स्ट्रीट स्मार्ट पर्सन हैं. वह बिजनेस के बारे में भी जानते हैं. उन्होंने हमारा कभी फायदा नहीं उठाया.’

22 साल पहले आई थी लारा दत्ता, प्रियंका और अक्षय की फिल्म

गौरतलब है कि अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘अंदाज’ को 2003 में रिलीज किया गया था. इसमें अक्षय का राज का किरदार था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इसमें शानदार लव ट्राएंगल देखने के लिए मिला था. फिल्म हिट रही थी और इनकी केमिस्ट्री भी.

अपकमिंग फिल्में

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो अक्षय इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अक्षय के पास इसके अलावा भी ‘वेलकम टू जंगल’, ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’, ‘हेरा फेरी 5’ जैसी फिल्में भी हैं. इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा को एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में देखा जाएगा. इसमें वह महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगी.

वहीं, लारा दत्ता की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 2023 में ‘इश्क ए नादान’ में देखा गया था. अब वह फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दिवाली के मौके रिलीज किया जाएगा.  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *