ब्रोकरेज का भरोसा! कहां खरीद डालो… मिल सकता है 60% तक रिटर्न, जानें डिटेल

0c44fd47d35a4f6c7a27815d751c15ef17747698444491315 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Best Stocks to Buy: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारतीय घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी कमजोरी दिखाई दे रही है. निवेशक भी सतर्क होकर निवेश की रणनीति बना रहा हैं.

ऐसे हालात के बीच ब्रोकरेज फर्म कुछ चुनिंदा शेयरों पर अपना दांव लगा रहे हैं. उम्मीद के अनुसार, इन शेयरों में आने वाले 12 महीनों में अच्छी-खासी तेजी की उम्मीद बनी हुई है. आइए जानते हैं, इन शेयरों के बारे में…

Coforge Ltd शेयर

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने कोफोर्ज के शेयर में निवेश की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 1,880 रुपये तय किया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 64 फीसदी तक की अपसाइड दिखाता है.  ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और बड़े डील्स के कारण पॉजिटिव माहौल बना हुआ है. 

साथ ही डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की बढ़ती मांग से कंपनी की ग्रोथ आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में निवेशकों की नजर सोमवार के कारोबारी दिन कंपनी शेयरों पर हो सकती हैं.

Infosys Ltd शेयर

मोतीलाल ओसवाल ने इंफोसिस के शेयर पर अपना दांव लगाया है. फर्म के अनुसार कंपनी शेयरों के लिए 1,850 रुपये का टारगेट तय किया है. जो मौजूदा कीमत से करीब 46 प्रतिशत तक की बढ़त का संकेत देता है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का ग्लोबल डिलीवरी मॉडल और नियमित डिविडेंड भुगतान इसे मजबूत बनाती हैं. साथ ही 2028 तक बेहतर रिटर्न रेशियो बनाए रखने की उम्मीद है. वहीं ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने भी इस शेयर पर पॉजिटिव रुख रखते हुए 1,810 रुपये का लक्ष्य तय किया है. जो करीब 43 प्रतिशत तक की अपसाइड दिखाता है. 

ICICI Bank Ltd शेयर

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर अपना पॉजिटिव रूख दिखाया है. फर्म ने खरीदारी की सलाह देते हुए 1730 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. जो मौजूदा स्तर से करीब 40 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है. 

ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक की मजबूत बैलेंस शीट और लगातार मुनाफा इसकी बड़ी ताकत हैं. वहीं मोतीलाल ओसवाल ने भी इस शेयर पर भरोसा जताते हुए 1,750 रुपये का लक्ष्य तय किया है, जो हालिया कीमत से करीब 41 फीसदी तक की संभावित तेजी को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आपके शहर का ताजा भाव…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *