Bollywood News Live Updates: ‘जेलर 2’ में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान, ‘टटीरी’ गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी


एंटरटेनमेंट जगत में इस समय हलचल तेज है और कई बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक तरफ धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस  पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिएक्शन चर्चा में है. वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यहां जाने आज, 7 अप्रैल की एंटरटेनमेंट से जुड़े सारे अपडेट्स:

आदित्य धर बोले-नेशनल अवॉर्ड के लिए तैयार हूं
आदित्य धर की धुरंधर 2 को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं. आदित्य धर के काम की भी सरहाना की जा रही है. फैंस बोल रहे हैं कि आदित्य नेशनल अवॉर्ड डिजर्व करते हैं. पोस्ट का जवाब देते हुए आदित्य ने कहा कि वो नेशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हैं.

काम वापस लौटीं सबा आजाद
सबा आजाद को साइक्लोस्पोरा कैटेनेन्सिस नाम का इंफेक्शन हो गया था. अब वो काम पर वापस लौट आई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया. 

अमीषा ने जाकिर खान को ‘धुरंधर 2’ वाले बयान पर दिया जवाब
जाकिर खान ने हाल ही में धुरंधर 2 को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि धुरंधर 2 की सक्सेस से बॉलीवुड डरा हुआ है. अब अमीषा ने कहा- निगेटिविटी मत फैलाओ. फिल्म इंडस्ट्री ने धुरंधर को इज्जत दी है. शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिकस अजय जैसे स्टार्स ने सिर्फ 1 नहीं 25 से ज्यादा मेगा हिट्स दी हैं और देते रहेंगे. चिल करो. गदर बहुत सालों से सबने मचाई हैं और आगे भी मचाएंगे.

06.30 PM: ‘रामायणम्’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से खुश हुए  प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- पिछले कुछ दिनों में आप सभी से जो रिस्पॉन्स मिला है, वो वाकई दिल छू लेने वाला है. यह हमारी रामायणम् है. यह हम सबकी है. हर हिंदुस्तानी को इस पर गर्व महसूस कराना मेरी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और यही बात मुझे हर रोज आगे बढ़ने की हिम्मत देती है. इस दिवाली पर अपनी इस महागाथा को बड़े पर्दे पर लाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं.


Bollywood News Live Updates: 'जेलर 2' में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान, 'टटीरी' गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी

अवॉर्ड शो में सरेआम हुई थी राजपाल यादव की बेइज्जती? 

हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंचे एक्टर राजपाल यादव की एक वीडियो वायरल है. फैंस का आरोप है इस शो में एक्टर की बेइज्जती की गई. इसके बाद सलमान खान भी उनके समर्थन में आए. सारे विवाद के बाद राजपाल यादव ने आज वीडियो रिलीज कर इस पर सफाई दी. पूरी खबर पढ़ें

‘तुंबाड 2’ का पोस्टर रीलीज 
फिल्म ‘तुंबाड 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बीच, मेकर्स ने शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया है. ‘पूर्ति की देवी’ की मूर्ति का मोशन पोस्टर शेयर किया है. फिल्म को लेकर अब एक्साइटमेंट चरम पर है. पूरी खबर पढ़ें

‘टटीरी’ गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी
रैपर बादशाह के वकील अक्षय डहिया ने बताया कि आज आयोग के सामने लिखित माफी दी. उन्होंने बताया कि बादशाह की तरफ से आयोग को माफीनामा सौंपा गया है. वकील ने यह भी कहा कि बादशाह  50 बच्चियों की पढ़ाई को स्पॉन्सर करेंगे और उनके लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे.  बता दें गाने के अश्लील लिरिक्स को लेकर काफी विवाद हुआ था. 

‘जेलर 2’ में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ इन दिनो चर्चा में है. खबरें है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा, लेकिन ये खबर गलत साबित हुई. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करने ये मना कर दिया है. वो अपना पूरा ध्यान अपनी फिल्म ‘किंग’ पर रखना चाहते हैं. 

12:33 PM: साल की सबसे खौफनाक फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग स्टार्ट
तुम्बाड 2′ उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अब सोहम शाह के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी ज़्यादा बढ़ा दी है!  फिल्म का मुहूर्त शॉट हो चुका है और शूटिंग शुरू हो गई है. सेट से तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.

Bollywood News Live Updates: 'जेलर 2' में कैमियो नहीं करेंगे शाहरुख खान, 'टटीरी' गाने पर  हुए विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी

12PM: चांद मेरा दिल का टीजर रिलीज
लक्ष्य और अनन्या पांडे जल्दी ही अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आने वाले हैं. मंगलवार, 7 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें इसमें अनन्या और लक्ष्य एक-दूजे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं. बता दें ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

11.30 AM: अल्लू अर्जुन की अनटाइटल्ड फिल्म पर आया अपडेट 
अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. वहीं अब हाल ही में इस अनटाइटल्ड फिल्म पर एक अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने आज 7 अप्रैल सुबह एक बड़ा अपडेट जारी किया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर उन्होंने बताया कि टाइटल और पोस्टर कल 11 बजे रीलीज किया जाएगा.

11.15 AM: राहा के साथ आलिया-रणबीर की वीडियो वायरल
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान कपल की बेटी राहा भी साथ नजर आई.  इस दौरान राहा का एक क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया. वो अपनी मां आलिया की गोद से उतर कर पैप्स को पोज देने लगीं. मगर, मौका देखते ही बेबी राहा अकेले एयरपोर्ट में अंदर की तरफ भागने लगीं. आलिया ने तुरंत भागकर उनका हाथ पकड़ा. यहां क्लिक करके देखें वीडियो.

11AM: अनुष्का-विराट ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों हर तरफ छाई है. हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति और क्रिकेटर  विराट कोहली ने फिल्म की तारीफ की है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर. 

वहीं विराट कोहली ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि मैंने इंडिया में बनी ऐसी सिनेमैटिक प्रजेंटेशन पहले कभी नहीं देखी. उन्होंने आदित्य धर, रणवीर सिंह और बाकी कास्ट को भी खूब साराहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *