MP Board Result 2026 Date Time: मध्य प्रदेश बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? यहां जानें नतीजे चेक करने का तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

MP Board Results 2026: एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से क्लास 10वीं और 12वीं के नतीजे अप्रैल के चौथे हफ्ते या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं. हालांकि बोर्ड ने अभी तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारी तेज हैं. नतीजे जारी होने के बाद उन्हें बोर्ड की आधिकारिक साइट mpresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है.

एमपी बोर्ड (MP Board) की तरफ से पिछले साल 6 मई को नतीजे जारी किए गए थे. इस बार भी लगभग उसी समय के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बार बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया. 10वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए. 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने पेपर दिया.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

एमपी बोर्ड के नियम के अनुसार हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. जो छात्र इस मानक को पूरा करेंगे, वही पास माने जाएंगे. मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति साफ दिखाई देगी.

यह भी पढ़ें –  ​CBSE 10 Result 2026: इंतजार की घड़ी खत्म! सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

MPBSE रिजल्ट के बाद क्या विकल्प?

अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतोष नहीं होता, तो बोर्ड पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) और स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका देगा. तय समय के भीतर आवेदन करना होगा. वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा. यानी एक और अवसर, ताकि साल खराब न हो.

वेबसाइट धीमी पड़े तो क्या करें?

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में छात्र DigiLocker पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं. एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाता है.

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कहां देखें?

  • नतीजे जारी होने के छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर 10वीं/12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर छात्र अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें.
  • अब छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसके बाद छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करें.
  • अंत में छात्र इसका प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *