‘क्या हमने संघर्ष नहीं किया?’ इंडस्ट्री में काम ना मिलने की शिकायत करने वालों को जब आशा भोसले ने कही थी ये तीखी बात

ca6a7a587df1905895ae88088a9b90b217760154855681372 original


दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनके कई पुराने इंटरव्यू और बयान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 92 साल की उम्र में उनके जाने से संगीत जगत में मातम छा गया है. इसी बीच उनका एक बेबाक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में काम न मिलने की शिकायत करने वालों को सीधा जवाब दिया था. 

आशा भोसले का बेबाक अंदाज 

आशा भोसले ने कहा, ‘देखिए, जिसको अपना काम आता है, न वो ये कभी कहता है कि कोई मुझे गाने नहीं देता है, ये काम करने नहीं देता है. जिसको काम आता है, उसको कॉन्फिडेंस होता है. आपने कभी सुना, लता ने आशा ने लिखा किसी पेपर में कि हमको कोई गाने नहीं देता है. क्या आप समझते हैं हमने नहीं संघर्ष किया है, हमने मेहनत नहीं की है. हमने बहुत ज्यादा मेहनत की है, लेकिन हमने ये नहीं कहा कि हमको कोई गाने नहीं देता है या गवाता नहीं है. ऐसा होता नहीं है. जो हीरा है वो चमकेगा ही. इसी तरह हमारे पास काम है तो हमें काम मिलता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अगर आपको कहती हूं कि कल खाना मत खाओ, तो क्या आप खाना नहीं आयेंगी. हमारे कहने से म्यूजिक डायरेक्टर दूसरे सिंगर्स को गाना नहीं देंगे, जरूर देंगे. ये तो शो बिजनेस है और इसमें हर आदमी नई चीजें ढूंढता है. अगर उन्हें नई चीज मिलती है तो वो एक मिनट में सिंगर्स को काम देंगे.’

आशा भोसले ने किया था खुद को साबित 

बता दें कि आशा भोसले ने अपने करियर में खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत किया था. कम उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू किया और शुरुआत में उन्हें ऐसे गाने मिले, जिन्हें बड़े सिंगर्स छोड़ देते थे. लेकिन उन्होंने इन्हीं गानों को अपनी ताकत बना लिया. धीरे-धीरे उन्होंने हर तरह के संगीत फिल्मी, गजल, पॉप और क्लासिकल में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने कभी हालात को लेकर शिकायत नहीं की, बल्कि अपने काम से जवाब दिया. उनके इस दुनिया से जाने से हर कोई उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है और उनके गानों और संघर्षों को याद कर रहा है. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *