‘परिवार के लोग डरे हुए रहते थे’, डेढ़ साल से शराब से दूर हैं बॉबी देओल, किया चौंकाने वाला खुलासा

271efb7086c57b000401fa30d20d1cf717761813392871372 original


बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. बॉबी ने बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है और अब उन्हें डेढ़ साल से ज्यादा समय हो चुका है. अब उन्हें इसकी कमी महसूस नहीं होती, जो उनके लाइफ के लिए एक बड़ी बात है.

पूरे दिन शराब में रहते थे बॉबी 

एस्क्वायर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने बताया कि एक समय ऐसा था, जब शराब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गई थी. शुरुआत में उन्हें लगता था कि ये उन्हें सहारा दे रही है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर उनके रिश्तों और जिंदगी पर पड़ने लगा. एक एक्टर के लिए उसका शरीर और चेहरा ही उसकी असली पहचान होते हैं और अगर वही बुरे दिखने लग जाए तो करियर पर भी असर पड़ सकता है. उम्र बढ़ने के साथ वो जल्दी थक जाते थे, जिससे उन्हें लगा कि अब खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है.

डेढ़ साल से शराब नहीं पी 

बॉबी ने आगे बताया कि अब वो उससे पूरी तरह बाहर आ चुके हैं. पिछले डेढ़ साल से उन्होंने शराब नहीं पी. उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ कि ये बदलाव इतना आसान हो सकता है. उन्होंने अपने दो बर्थडे और दो न्यू ईयर बिना शराब के बिताए और उन्हें कोई कमी महसूस नहीं हुई. साथ ही ये बदलाव उनकी सोच और लाइफस्टाइल दोनों में पॉजिटिव असर लेकर आया है. अपने परिवार के लिए भी उन्होंने शराब से दूरी बनाई क्योंकि जब वो शराब पीते थे, उनके परिवार के लोग डरे हुए रहते थे.

बॉबी देओल का करियर 

बता दें कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद ‘गुप्त’ और ‘सोल्जर’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की. हालांकि, बाद में उनका करियर कुछ समय के लिए स्लो हो गया, लेकिन उन्होंने ‘आश्रम’ और फिल्म ‘एनिमल’ से शानदार वापसी की. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *