South Movies BO: साउथ की इन तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, एक का कलेक्शन 70 करोड़ पार

3e370e97187f294c847014ce3bd7e9a21776095515231587 original


बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्में धमाका मचा रही हैं. वाझा 2, डकैत और लव इंश्योरेंस कंपनी जैसी फिल्मों को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 

वाझा 2

वाझा 2 को बॉक्स ऑफिस शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने टोटल 77.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 11वें दिन 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ कमाए थे. 

इसके बाद से फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 7.20 करोड़, चौथे दिन 8.55 करोड़, पांचवें दिन 7.10 करोड़, छठे दिन 7.10 करोड़, सातवें दिन 7 करोड़, आठवें दिन 7.85 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ का बिजनेस किया. नौवें दिन फिल्म ने 6.35 करोड़ और दसवें दिन 7.60 करोड़ कमाए.

लव इंश्योरेंस कंपनी

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन फिल्म ने 7.05 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. फिल्म को पहले दिन 32.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं दूरे दिन फिल्म ने 7.95 करोड़ कमाए. फिल्म को 35.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 7.70 करोड़ का बिजनेस किया और फिल्म को 31.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 22.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये फिल्म तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है. दुनियाभर में फिल्म ने 34.59 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में प्रदीप रंगनाथन लीड रोल में हैं.

डकैत

डकैत में एक्टर अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में दिखे. फिल्म में अनुराग कश्यप नजर आए. इस फिल्म को लेकर काफी बज दिखा. नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 19.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

सारे बॉक्स ऑफिस आंकड़े Sacnilk से लिए गए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *