उम्र 40 साल, अब तक क्यों कुंवारी हैं शक्ति मोहन? बताया क्यों नहीं की शादी

4e905a4e506f33a5acd556d946fdff1b1776146848231771 original


डांस इंडिया डांस 2 की विनर बनने के बाद शक्ति मोहन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई. वो एक पॉपुलर कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ डांस स्टूडियो की भी मालकिन हैं. हाल ही में शक्ति को सिदार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की.

शक्ति मोहन ने इस पॉडकास्ट में बताया कि आखिर 40 की उम्र में भी वो कुंवारी क्यों हैं. शक्ति ने कहा,’बहुत से लोग मुझसे शादी के बारे में बहुत बार पूछते हैं. मेरे पिता ने कल ही मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई मिल गया है, मेरी मां चाहती हैं कि मैं किसी के साथ रहूं. वो मुझसे कहती हैं कि कम से कम एक बॉयफ्रेंड तो बना लो.’

शक्ति मोहन ने बताया कि वो सिंगल हैं

शक्ति मोहन ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा,’मुझे अपने काम और स्टूडियो चलाने में बहुत मजा आ रहा है. मुझे ऐसा नहीं लगता कि कुछ कमी है. ये समाज की सोच है कि जीवन में किसी का होना जरूरी है.’

उन्होंने आगे कहा,’अगर मैं इस तरह खुश हूं तो समस्या क्या है. अगर मुझे कोई अच्छा साथी मिल जाए तो मैं मना नहीं करूंगी, लेकिन जब कोई है ही नहीं, तो मुझे इस बारे में क्यों सोचना चाहिए.’इस पॉडकास्ट में शक्ति मोहन ने कहा कि वो वो सिंगल हैं.

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके अंदर मदरहुड की फीलिंग भी नहीं है और कभी भी उनकी मां बनने की इच्छा नहीं हुई.शक्ति ने बताया कि दो बार उनका दिल टूट चुका था, उसके बाद उन्हें जब धोखा मिला तो उन्हें काफी परेशानी हुई.

शक्ति मोहन ने बताया,’मुझे एक रिश्ते में धोखा मिला. मैंने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया.लेकिन मेरी मां ने कहा कि वो अच्छा लड़का है, हमारा तीन साल का रिश्ता था, और मुझे इसे भूल जाना चाहिए.’ शक्ति मोहन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि लड़के ऐसे ही होते हैं और इसे स्वीकार कर लो. लेकिन, उन्होंने अपनी मां से कहा कि मैं ऐसे लड़के को अपनी लाइफ में एक्सेप्ट नहीं करूंगी. अगर लड़के ऐसे ही होते हैं तो मुझे अपनी लाइफ में कोई भी लड़का नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें:-बैकलेस व्हाइट आउटफिट में जाह्नवी कपूर का दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

 

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *