Box Office: ‘डकैत’ की कमाई में रोड़ा बनी ‘धुरंधर 2’? जानिए मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी

d24b113e8ce98ca521d65cf2093dd25417760926035351403 original


आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस जोरदार बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. इसकी रिलीज को 26 दिन का वक्त हो चुका है, फिर भी इसका जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने आगे किसी को टिकने ही नहीं दे रही है. इसी बीच अदिवी सेष की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हुई और इसने शुरुआत तो कमाल की लेकिन रविवार तक आते-आते कमाई में गिरावट देखी गई. ऐसे में चलिए बताते हैं ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे मंडे टेस्ट में फेल हुई या फिर पास?

दरअसल, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की बिजनेस किया है और अभी भी कर रही है. मूवी ने चौथे रविवार को छप्परफाड़ कमाई कर हालिया रिलीज को नाक से चने चबवा दिए. ‘डकैत’ से दोगुना ज्यादा कमाई की. ऐसे में अब बारी आई मंडे टेस्ट की तो ये ‘धुरंधर 2’ का चौथा मंडे टेस्ट है, जिसमें इसने ठीक-ठाक कमाई कर ली है लेकिन रविवार के मुकाबले काफी कम है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने 26वें दिन सोमवार को 5.20 करोड़ का बिजनेस किया और इसकी ऑक्यूपेंसी भी कमाल की रही है. बॉक्स ऑफिस के ये आंकड़े रात 10.30 बजे तक के हैं.

‘डकैत’ मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?

‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘डकैत’ के लिए रोड़े के जैसे हो गई है. अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के आगे ये टिक नहीं पाई. वीकेंड भी नहीं बीत पाया और जल्द ही इसकी कमाई में गिरावट आ गई, लेकिन फायदा आदित्य धर की फिल्म ने उठा लिया. सैकनिल्क के अनुसार ‘डकैत’ ने चौथे दिन यानी कि पहले सोमवार को 2.70 करोड़ का बिजनेस किया.

इसके साथ ही अगर ‘डकैत’ की बाकी दिनों की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ का बिजनेस किया था.

फिल्म बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
डकैत 2.70 करोड़ (10 बजे तक) 8 प्रतिशत
धुरंधर 2 5.20 करोड़ (10 बजे तक) 12.3 प्रतिशत

‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी

– इसके अलावा अगर ‘धुरंधर 2’ की 26वें दिन की ऑक्यूपेंसी के बारे में बात की जाए तो ये बाकी दिनों के मुकाबले ‘डकैत’ से कहीं ज्यादा है. सोमवार को इसकी ऑक्यूपेंसी 12.3 प्रतिशत रही.

 – वहीं, ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी बाकी दिनों के मुकाबले काफी घट गई है. जहां 24 और 28 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहती थी वहीं, आज 8 प्रतिशत रही.

तेलुगु में जमकर कमा रही ‘डकैत’

अदिवी सेष की फिल्म ‘डकैत’ का हिंदी में दम नहीं दिखा. फिल्म हिंदी में काफी कम कमाई कर पा रही है. जहां पर इसकी ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत सोमवार को दर्ज की गई है. फिल्म ने 60 लाख की कमाई की है. वहीं, तेलुगु में ये अच्छी कमाई कर रही है. इसने 2.10 करोड़ का बिजनेस किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *