SIP vs RD: 10000 की मंथली बचत पर कहां बनेगा सबसे ज्यादा पैसा? 10-15-20 साल का पूरा कैलकुलेशन

29b88136a7470a694d7b4be9769f0d2b17782287655961216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • लंबी अवधि, अधिक रिटर्न हेतु SIP बेहतर, RD सुरक्षित बचत के लिए.

Which is more Better SIP vs RD: आज कल हर कोई अपने फ्यूचर के लिए इन्वेस्टमेंट करना पसंद करता है. इन्वेस्टमेंट करने वाले हर व्यक्ति के मन में एक सवाल होता है कि हर महीने 10 हजार बचाने पर SIP बेहतर है या फिर RD?

ये दोनों ही ऑप्शन नियमित इन्वेस्ट की आदत डालते हैं, लेकिन रिटर्न, जोखिम और लंबे समय में बनने वाले फंड में बड़ा अंतर होता है. अगर आप भी 10,15,20 साल में एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले यह समझना जरूरी होगा कि कौन सा ऑप्शन ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें – Share Market: शेयर बाजार गुलजार, 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी भी 67 अंक ऊपर

SIP और RD में क्या अंतर है?

अगर बात करें RD यानी Recurring Deposit की तो इसमें…

  • बैंक और पोस्ट ऑफिस की सरकारी/वित्तीय योजना, इसलिए जोखिम बहुत कम होता है.
  • साथ ही हर महीने तय रकम जमा करनी होती है.
  • इसके साथ ही फिक्सड ब्याज मिलता है.
  • रिर्टन पहले से तय होता है.
  • इसमें जोखिम बहुत कम होता है.

SIP यानी Systematic Investment Plan

  • म्यूचुअल फंड में नियमित इन्वेस्ट का तरीका.
  • इक्विटी, डेट या हाइब्रिड फंड में इन्वेस्ट
  • मार्केट आधारित रिटर्न मिलता है.
  • लंबे समय में ज्यादा कमाई की संभावना होती है.
  • लेकिन इसमें जोखिम RD से ज्यादा होता है.

अगर हर महीने 10 हजार इन्वेस्ट करें तो RD में कितना पैसा बनेगा?

अगर 6.05 प्रतिशत से देखा जाए तो 

  • 10 साल में RD
  • महीने में इन्वेस्ट- 10 हजार
  • टोटल जमा राशि-16,48,781

15 साल में RD

  • पहले 10 साल RD
  • मैच्योरिटी रकम FD में इन्वेस्ट
  • साथ में नई 5 साल की RD
  • टोटल राशि- 29,27,702

20 साल में RD

  • 10 साल RD
  • रकम अगले 10 साल FD में
  • साथ में नई RD
  • टोटल राशि- 46,54,471

SIP में कितना पैसा बन सकता है?

इसका रिटर्न आपके चुने गए फंड पर निर्भर करता है. आमतौर पर

  • डेट फंड: 6 प्रतिशत-7 प्रतिशत
  • हाइब्रिड फंड: 8 प्रतिशत-10 प्रतिशत
  • इक्विटी फंड: 10 प्रतिशत-13 प्रतिशत

10 साल में 10,000 SIP

रिटर्न कुल राशि

  • 6 प्रतिशत ₹16.32 लाख
  • 8 प्रतिशत ₹18.12 लाख
  • 10 प्रतिशत ₹20.14 लाख
  • 12 प्रतिशत ₹22.40 लाख
  • 13 प्रतिशत ₹23.63 लाख

15 साल में ₹10,000 SIP

रिटर्न कुल राशि

  • 6 प्रतिशत ₹28.83 लाख
  • 8 प्रतिशत ₹33.97 लाख
  • 10 प्रतिशत ₹40.16 लाख
  • 12 प्रतिशत ₹47.59 लाख
  • 13 प्रतिशत ₹51.85 लाख

20 साल में ₹10,000 SIP

रिटर्न कुल राशि

  • 6 प्रतिशत ₹45.56 लाख
  • 8 प्रतिशत ₹57.26 लाख
  • 10 प्रतिशत ₹72.39 लाख
  • 12 प्रतिशत ₹91.98 लाख
  • 13 प्रतिशत ₹1.03 करोड़

कौन है ज्यादा बेहतर?

अगर हम RD चुनते हैं तो

  • आपको सुरक्षित इन्वेस्टमेंट चाहिए.
  • आपको तय रिटर्न चाहिए.
  • साथ ही रिस्क नहीं लेना चाहते.
  • आपका शॉर्ट टर्म लक्ष्य है.

वहीं SIP चुनें अगर

  • लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट चाहते हैं.
  • साथ ही ज्यादा रिटर्न भी चाहिए.
  • लेकिन मार्केट उतार-चढ़ाव झेल सकते हैं.
  • वेल्थ बनाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें – होम लोन-कार लोन लेने का गोल्डन रूल! क्या है 30% EMI नियम, जो कभी कर्ज में फंसने नहीं देता?

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 5 साल से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट के लिए SIP ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. अगर बात करें युवा इन्वेस्टर्स की तो SIP इसलिए अच्छा माना जाता है क्योंकि

  • इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है.
  • महंगाई को मात देता है.
  • लंबे समय में एक बड़ा फंड बनाता है.
  • वहीं अगर आपका लक्ष्य सुरक्षित बचत है तो RD ज्यादा फायदा दे सकती है.
  • लेकिन आप अगर 10-20 साल में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो SIP ज्यादा फायदा दे सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *