मॉडलिंग से शुरू किया करियर, फिर हॉलीवुड तक भरी उड़ान, जानिए अब तक कैसा रहा अमायरा दस्तूर का सफर

25183e6327026f620dc64addf0c3c94e17780654645161400 original


अमायरा दस्तूर का नाम उन सितारों में शुमार है, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में खास जगह बनाई. वो फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती हैं. इसके बावजूद उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक का सफर तय किया. अमायरा दस्तूर 7 मई को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. आइए इस मौके पर एक्ट्रेस के अब तक फिल्मी सफर पर एक नजर डालते हैं.

कितनी पढ़ी-लिखी हैं अमायरा दस्तूर
अमायरा का जन्म 7 मई, 1993 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की. आगे की पढ़ाई एक्ट्रेस ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. बचपन से ही अमायरा का झुकाव एक्टिंग की ओर था. उन्होंने 16 साल की उम्र में ही ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रख दिया था. 

मॉडलिंग से शुरू किया करियर, फिर हॉलीवुड तक भरी उड़ान, जानिए अब तक कैसा रहा अमायरा दस्तूर का सफर

ये भी पढ़ें:- Kya Love Tum Poster: आंखों में नाराजगी…चेहरे पर गुस्सा, अक्षय कुमार ने शेयर किया नए गाने का पोस्टर, अमायरा दस्तूर संग दिखे एक्टर

अमायरा दस्तूर की पहली फिल्म फ्लॉप
अमायरा ने स्कूली दिनों में ही मॉडलिंग शुरू कर दी. मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद साल 2013 में अमायरा ने फिल्म ‘इश्क’ से अपने करियर की शुरुआत की. हालांकि, उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी. इस फिल्म में अमायरा के साथ प्रतीक बब्बर नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया और तमिल फिल्म ‘अनेगन’ में काम किया. साल 2017 में अमायरा को जैकी चेन की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ मिली और उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई.

अमायरा दस्तूर ने इन फिल्मों में किया काम
अमायरा अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें ‘इस्सक’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘जजमेंटल है क्या’, ‘डेंजरस’, ‘एन मुरुगन’, ‘इक्क’ और ‘राजा द ग्रेट’ शामिल हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा अमायरा ‘तांडव’ और ‘बंबई मेरी जान’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं. अमायरा को पिछली बार पंजाबी फिल्म ‘फुर्तीला’ में देखा गया था.

ये भी पढ़ें:- Amyra Dastur On Harassment: जब शूटिंग के दौरान एक्टर ने अमायरा दस्तूर संग कर दी थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस को किया था खूब टॉर्चर!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *