‘धुरंधर खत्म नहीं हुई…’, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे मेकर्स, किया खुलासा

20c3a2fc5c56ddc43227687c15b5135b17781726329111372 original


‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की इस जोड़ी ने दर्शकों को एक अलग ही शानदार अनुभव दिया है. फिल्म की कहानी, एक्शन और बड़े लेवल पर शूट किए गए सीन्स ने लोगों को बहुत इंप्रेस किया. अब जब दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, तब भी फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है. इसी बीच फिल्म के मेकर्स ने ऐसा हिंट दिया है कि इस साल के अंत तक ‘धुरंधर’ से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है.

एक सरप्राइज लेकर आएंगे…

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में जियो स्टूडियोज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे से जब पूछा गया कि क्या फिल्म रिलीज होने के बाद अब वो और आदित्य धर थोड़ा आराम कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘हम अभी धुरंधर से पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. उम्मीद है कि इस साल के आखिर में दर्शकों के लिए एक सरप्राइज लेकर आएंगे. हमारे पास अभी कुछ खास बचा हुआ है.’ हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है.

कई फैंस का मानना है कि मेकर्स फिल्म की बिहाइंड द सीन्स यानी BTS डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ‘अगर इस साल धुरंधर का BTS डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है और फिर मौर्य ट्रिलॉजी की घोषणा होती है, तो ये सपना सच होने जैसा होगा.’ 

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 7: ‘राजा शिवाजी’ पर सातवें दिन पैसों की बारिश, कमाए 52 करोड़

पहले भी सामने आई थी खबर 

इससे पहले अप्रैल में एचटी सिटी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकॉर्ड किए गए BTS फुटेज और कलाकारों के इंटरव्यू को मिलाकर एक पूरी फीचर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इसे 2026 के आखिर तक थिएटर में रिलीज किया जा सकता है और बाद में OTT पर भी लाया जाएगा.

फिल्म की स्टारकास्ट 

बता दें कि ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और ‘धुरंधर 2’ इस साल मार्च में आई थी. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए. फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी के मिशन पर है, जिसे पाकिस्तान के लियारी इलाके में आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए भेजा जाता है. इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. अब फैंस आने वाले सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ से पहले इन फिल्मों में सितारों ने बिना फीस लिए किया काम, दिखाई दरियादिली





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *