Dhurandhar 2 BO Day 29: ‘धुरंधर 2’ ने वो कर दिखाया जो आज तक नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड फिल्म, 29वें दिन 11सौ करोड़ के हुई पार, अब ‘पुष्पा 2’ का टूटेगा रिकॉर्ड!

c9df9ef4b5e67d945ad9742e74c2731f1776353537989209 original


धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में गरजते हुए तकीबन एक महीना पूरा हो गया है. इस दौरान इस फिल्म ने ऐतिहासिक परफॉर्म किया और सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि इस दौरान इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी दिखा लेकिन टिकट खिड़की पर इसका ठाठ रत्ती भर भी कम नहीं हुआ. जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर 2’ ने 29वे दिन कितनी की कमाई?
धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाकेदार चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और हिंद सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है बावजूद इसके ये थमने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में बराबर गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन ये अब भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है. वहीं रिलीज के 29वें दिन इसे अक्षय कुमार की भूत बंगला के पेड प्रीवयू शोज से भी टक्कर मिली है ऐसे में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई है लेकिन इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

  • वहीं फिल्म की कमाई की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के 29वें दिन यानी 5वें गुरुवार को 3.40 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ धुरंधर 2 का 29 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 1103.12 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे वीक में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ और चौथे वीक में 53.74 करोड़ कमाए हैं.

‘धुरंधर 2’ बनी बॉलीवुड की पहली 11सौ करोड़ी फिल्म
धुरंधर 2 ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 29वें दिन हिंदी सिनेमा में 11सौ करोड़ क्लब की शुरुआत कर दी. ऐसा करने वाली ये बॉलीवुड की पहली फिल्म है. इसी के साथ अब धुरंधर 2 ने अपनी रिकॉर्ड बुक में ये बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली है.

ये भी पढ़ें:- Dacoit BO Day 7: ‘भूत बंगला’ के डर से सहमी ‘डकैत’, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी बजट?

अब ये पुष्पा 2 के 1234 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन पर नजरें गड़ाए बैठी है. हालांकि अब धुरंधर 2 के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है क्योंकि अब अक्षय की भूत बंगला के आने से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कंप्टीशन हो गया है. चूंकि धुरंधर 2 को अब ज्यादातर दर्शक सिनेमाघरों में देख चुके हैं. इसलिए इसकी कमाई में बंपर उछाल आने की कम ही उम्मीद है फिर भी ये पांचवें वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *