‘मेरे पास च्वाइस नहीं थी…’, हिंदू बिजनेसमैन संग शादी पर बोलीं मुमताज, करियर के पीक पर छोड़ी थी एक्टिंग

276ad9715f8fafc1033551c79606438617769412196401403 original


70-80 में मुमताज फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नाम थीं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं. उनकी और राजेश खन्ना की जोड़ी स्क्रीन पर हिट रही. उन्होंने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. मुमताज ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. उनकी पहली हिट फिल्म 1967 में मिली थी, जिसमें उनके साथ दिलीप कुमार को कास्ट किया गया था. इसका टाइटल ‘राम और श्याम’ था. ये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही थी लेकिन वो समय ही जल्द ही आ गया था, जब उन्होंने स्क्रीन से दूरियां बना ली थी. इस पर मुमताज ने सालों के बाद बात की है और कहा कि उनके पास उस समय कोई च्वाइस नहीं थी. 

दरअसल, मुमताज ने साल 1974 में गुजराती हिंदू बिजनेसमैन मयूर माधवानी के साथ शादी कर ली थी और फिल्मों से दूरी बनाकर लंदन में सेटल हो गई थीं. उनकी शादी इंटरफेथ थी, जिसकी वजह से उस समय काफी चर्चा में रही. लेकिन, ना तो एक्ट्रेस और ना ही उनके परिवार को इस रिश्ते पर कोई इश्यू था. ऐसे में अब सालों से बाद करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ने और इंटरफेथ मैरिज पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने विक्की लालवानी के साथ बात की.

यह भी पढ़ें: मधुबाला की बायोपिक के लिए ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम कंफर्म, OTT पर रिलीज होगी फिल्म

मुमताज बोलीं- मेरे पास च्वाइस नहीं थी

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में मुमताज ने बताया, ‘मेरे पास उस समय कोई च्वाइस नहीं थी. मेरी मां, दादी और आंटी ने इस प्रपोजल को स्वीकार लिया था. वो परिवार को जानते थे और उन्होंने मुझे एक्टिंग छोड़ने का सुझाव दिया.’ मुमताज आगे बताती हैं, ‘हमारे परिवार में कभी किसी ने हिंदू और मुस्लिम पर ध्यान नहीं दिया. हमने कभी भी धर्मों में भेदभाव नहीं किया. मेरी बहन ने भी हिंदू से ही शादी की है. रंधावा जी से.’

मुमताज गुजराती हिंदू बिजनेसमैन से अपनी शादी को लेकर कहती हैं, ‘उनसे मेरी शादी नियति थी और मैंने अपने परिवार का सलाह मान. मैं रूढ़ीवादी परिवार से आती हूं- ईरानी लोग ऐसे ही होते हैं. ‘

शादी के बाद कैसी थी मुमताज की जिंदगी?

इसके साथ ही मुमताज ने शादी के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘शादी के बाद कभी भी मुझे अपनी निजी जिंदगी में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ी. मैं माधवानी परिवार की दौलत का बखान नहीं करना चाहती हूं लेकिन वहां कई रसोइये थे. वहां पर शाकाहारी और मांसाहारी लोगों के लिए अलग खाना बनता था. मुझ पर कभी भी नॉनवेज छोड़ने के लिए दबाव नहीं बनाया गया. मेरे पति शाकाहारी हैं. लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी अपना खाना बदलने के लिए नहीं कहा.

यह भी पढ़ें: अब नेगेटिव रोल में ही क्यों नजर आते हैं सुधांशु पांडे, ‘अनुपमा’ के ‘वनराज’ ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

फिरोज खान संग रिश्ते पर बोलीं मुमताज

इतना ही नहीं, फिरोज खान संग रिश्ते पर भी मुमताज ने बात किया और पुराने दिनों का याद करते हुए कहा, ‘मैं फिरोज को शादी के पहले से जानती थी. उनकी उस समय इंग्लैंड में गर्लफ्रेंड थी. हम बहुत अच्छे दोस्त थे और साथ में काम भी करते थे. ऐसे में कोई महिला नहीं होगी, जो उन्हें आकर्षक ना मानती हो. वो बेहद सुंदर थे.’ एक्ट्रेस मानती हैं कि वो दोनों ही ईरानी मूल के थे तो इसी वजह से एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए थे. हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में ये भी कबूला कि उनके बीच कोई भी प्रेम संबंध नहीं था. 

गौरतलब है कि फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से मुमताज की बेटी नताशा माधवानी की शादी हुई है. दोनों ने साल 2005 में शादी की थी. मुमताज फिरोज के परिवार को लेकर कहती हैं कि वो बहुत ही प्यारा परिवार है और फिरोज के बच्चे काफी अच्छे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *