‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी

59a22fb47798d97452e37480b588680517772820282041403 original


आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और रिलीज के बाद से ही फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड सेट कर रही है साथ कई बड़ी फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है. ऐसे में अब रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को भी पछाड़ दिया और ये अब इंडिया की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.

‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन किया कमाल
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन कमाल का बिजनेस किया और इसने वर्ल्डवाइड ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया. छठे संडे को फिल्म ने आनुमानित 3.4 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, फिल्म ने छठे वीकेंड पर 8 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर  1167.63 करोड़ हो गया. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1377.8 करोड़ पहुंच गया.    

इतना ही नहीं, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का बिजनेस किया. फिल्म ने ओवरसीज 424 करोड़ की कमाई की. कोईमोई के अनुसार, अगर फिल्म की भारत और विदेशों की कमाई को जोड़ा जाए तो 39वें दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1801.8 करोड़ पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाका, ‘द केरल स्टोरी 2’ से ‘बैचमेट’ से तक, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा
39वें दिन छठे रविवार के कलेक्शन के बाद आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन चुकी है. इसी के साथ ही इसने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 1800 करोड़ है. मेकर्स के लिए ये एक बड़ी सफलता है. इंडिया की नंबर-1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 2059.04 करोड़ है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को आमिर खान की फिल्म को पछाड़ने के लिए 254.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन और भी करना होगा.

टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्में

फिल्में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
दंगल 2059.04 करोड़
धुरंधर 2 1801.8 करोड़ (39 डेज)
बाहुबली 2 1800 करोड़
पुष्पा 2 1727.23 करोड़
धुरंधर 1354.84 करोड़
आरआरआर 1275.51 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 1230 करोड़
जवान 1163.82 करोड़
पठान 1069.85 करोड़
कल्कि 2898 एडी 1054.67 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन ‘जवान’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म का धमाल

‘धुरंधर 2’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘धुरंधर 2’ के बारे में बात की जाए तो ये साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसमें हमजा अली मजारी के मिशन और जसकीरत सिंह रंगी की कहानी को दिखाया गया है. ये एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कमाल का एक्शन और ल्यारी में आतंकवाद को खत्म करने की स्टोरी को दिखाया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *